रैपिड में बंदर के बाद अब गाली गलौच

Shekhar Sharma
3 Min Read

रैपिड रेल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अब एनसीआरटीसी की ओर से किए गए इंतजामों पर सवाल किए जा रहे खड़े

मेरठ। मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली रैपिड रेल/नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। रैपिड को लेकर आए दिन कोई ना कोई वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कुछ दिन पहले रैपिड में एक बंदर के पहुंच जाने का वीडियो वारयल किसी यात्री ने किया था। उसके बाद रैपिड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछे जाने लगे। हालांकि एनसीआरटीसी की ओर से बंदर वाले वीडियाे पर कोई सफाई नहीं दी गई। यात्रियों का कहना था कि लगता है कि एनसीआरटीसी को सुरक्षा इंतजामों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। अब एक ओर वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें महिला यात्री के साथ बुरी तरह से गाली गलौच की जा रही है। उस के साथ हाथापाई पर उतारू हैं।

ये हो रहा है रैपिड में

करीब एक पखवाड़े पहले रैपिड में एक बंदर घुस आया था। बंदर ट्रेन के कोच में घुसा अचानक ट्रेन के गेट बंद हो गए और बंदर, कोच में अंदर ही लॉक हो गया। इसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। बंदर यहां से वहां ट्रेन में उछलकूद करता रहा। यात्री काफी घबरा गए। बंदर ट्रेन से बाहर नहीं निकल पा रहा था। भीड़ को देखकर वो डर रहा था। चलती ट्रेन को देखकर भी बंदर घबरा रहा था। तभी कुछ यात्रियों ने इस पूरे सीन का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

युवती से गाली गलौच

रैपिड रेल में एक युवती से गाली गलौच व मारपीट पर उतारू एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेन रुकी हुई है। देखने में ये वीडियो रैपिड ट्रेन, मेरठ दिल्ली नमो भारत का लग रहा है। क्योंकि दिल्ली से मेरठ के बीच नमोभारत रैपिड ट्रेन ही चलती है। जो ट्रेन के अंदर का वीडियो है उसमें स्क्रीन पर गाजियाबाद, मेरठ लिखा नजर आ रहा है। लेकिन यात्रियों ने इस वीडियो को मेट्रो ट्रेन का कहकर शेयर किया है। वीडियो में एक युवती खड़ी है। उसके पास एक बुजुर्ग खड़े हैं। सामने दो युवक खड़े है। जिसमें रेड टीशर्ट पहने युवक से बार-बार युवती की झड़प हो रही है। दोनों एक दूसरे को मारने की बात कहते हुए धमका रहे हैं। कुछ देर बाद जब बहस और बढ़ जाती है। युवक-युवती एक दूसरे को हाथ लगाने के लिए आगे बढ़ते नजर आते हैं तो अन्य यात्रियों ने उन्हें रोका। किसी यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और इसे शेयर कर दिया है। वहीं एनसीआरटीसी इसकी जांच करा रही है।

TAGGED:
Share This Article