गोकशी की घटना से इलाके हड़कंप, हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश, जाहिदपुर में गोकशी मौके पर पहुंचे बजरंगी, एसपी सिटी मौके पर
मेरठ। लोहिया नगर के गांव जाहिदपुर में गोकशी की घटना पर बजरंग दल और हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। गोकशी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना पर हिन्दू संगठनों में भारी रोष है। मामले को तूल पकड़ता देखकर एसपी सिटी विनायक भौंसले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये है मामला
जाहिदपुर गांव में भारी मात्रा में गोकशी किए जाने की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ता उज्ज्वल प्रजापति को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर अवैध रूप से गोकशी किए जाने के साक्ष्य देखे गए, जिससे कार्यकताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सीओ संग्राम सिंह एवं एसपी सिटी विनायक भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से इस जघन्य कृत्य में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की। अधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस अवसर पर बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि हिंदू आस्था पर आघात कर इस प्रकार की गोकशी में लिप्त गौतस्करों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। ऐसे कृत्य समाज में रोष फैलाने और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य करते हैं। प्रशासन ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाकर कड़ी सजा सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लग सके।
ये रहे मौजूद
आकाश प्रजापति ने बताया कि इस मौके पर महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर गौ रक्षा प्रमुख सिद्धू राजपूत, महानगर सहमंत्री बंटी बजरंगी, महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, पुनीत, यश प्रजापति, नमन अग्रवाल, प्रिंस, अंकित जाहिदपुर, खंड मंत्री मनीष, आशीष डुंगरावली, बिट्टू, सचित सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


