
वार्ड 65 अहमद रोड मीट वाली गली में पानी के पानी का संकट, सड़ांध उठ रही टोटियों से आ रहे पानी से
मेरठ। नगर निगम के वार्ड नंबर 65 के अंतर्गत खैर नगर अहमद रोड मीट वाली गली में डॉक्टर लियाकत अली खान से लेकर पटेल नगर पुलिस चौकी तक घरों की टंकियां में पीला गंदा और जहरीला पानी आ रहा है। दूषित पानी आने की वजह से इस पूरे इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। वहींं दूसरी ओर दूषित पानी से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लगा हुआ 10 एचपी समरसेबल पंप मुख्य लाइन से कनेक्ट है, उसके चलने के बाद संपूर्ण घरों में ही पानी आ रहा है। इससेे क्षेत्र में डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है तथा बहुत से लोग पानी पीकर बुजुर्ग और बच्चे बीमार हो रहे हैं।]
आक्रोश व्याप्त
इलाके के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार नगर निगम के जलकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लिखित में मौखिक रूप से लेकिन सभी आवेदन पत्रों को जलकल विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर रद्दी की टोकरी में डालने का काम किया है जिससे क्षेत्रवासियों में जलकल विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इलाके के लोगों ने तथा सपा के अफजाल सैफी पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम, अनवर बाबर खान पूर्व पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 65 नगर निगम, शाहिद अंसारी शान, दानिश नजम अब्बासी सचिव समाजवादी व्यापार, इकराम उर्फ बबली सैफी, आतिक खान आदि ने नगरायुक्त से मांग की है कि इस पानी की लाइन की जांच कर और 10 एचपी सबमर्सिबल पंप की साथ में जांच कराई जाए की गंदा पानी का स्रोत क्या क्या है और कहां से आ रहा है संभव के मुख्य नाला अंदर से पानी की लाइन जा रही है जो पटेल नगर पुलिस चौकी के अंदर से फिल्मीस्तान सिनेमा तक सड़क के पार जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।


