
भाजपा नेता बोले ‘मुन्नी से ज्यादा बदनाम सपा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का विपक्ष पर बड़ा हमला
मेरठ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आज मेरठ स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘जितना मुन्नी बदनाम नहीं हुई, उससे ज्यादा सपा बदनाम हो गई है। ‘ प्रकाश पाल ने कहा कि सपा अपना असली चरित्र छुपाने के लिए नया नाम लेकर आई है, लेकिन जनता अच्छी तरह जानती है कि सपा की छवि अब मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो चुकी है। उनकी वर्षों की भ्रष्टाचार,, गुंडागर्दी और पिछड़े वर्गों के साथ किए गए धोखे की वजह से यह स्थिति बनी है। प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’55’ पिछड़े वर्ग की आबादी अब भाजपा के साथ है। हम 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। सपा का पीडीए सिर्फ एक नया पाखंड है, जनता इसे पहचान चुकी है। ‘ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँच रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें।
ये रहे मौजूद
जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जायसवाल, धर्मप्रकाश पाल, हर्ष जाटव, रूपेंद्र सैनी , महेंद्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष आयुष चपराना, विनोद उपाध्याय, फिरेराम धनतला, भंवर सिंह तोमर, विनय शर्मा, बादल चौधरी, काजू शर्मा अनिल चपराना,सहित प्रदेश, क्षेत्र एवं विभिन्न जनपदों के जिला अध्यक्ष और अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


