सीमा पर पाक से बड़ा खतरा आसन्न

Shekhar Sharma
2 Min Read

चीन और पाकिस्तान का गठबंधन, पाकिस्तान ने की 250 चीन निर्मित SH-15 ट्रक माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर की तैनाती

नई दिल्ली। देश की सीमाओं पर पाकिस्तान की वजह से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान और चीन दोनों भारत के खिलाफ एक नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने 250 चीन निर्मित SH-15 ट्रक माउंटेड सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर की तैनाती की है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने भारत से सटी अपनी पूरी पूर्वी सीमा के रणनीतिक क्षेत्रों में इन 155 MM आर्टिलरी सिस्टमों को योजनाबद्ध तरीके से तैनात करना शुरू कर दिया है।

बेहद घातक है SH-15 हॉवित्जर

चीन की सरकारी रक्षा निर्माता कंपनी NORINCO द्वारा निर्मित SH-15 तोप, चीनी सेना (PLA) के PCL-181 व्हील्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर का निर्यात संस्करण है। यह बेहद घातक बतायी जाती है। यह रोड पर 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड‍़ सकती है। इसके अलावा दुर्गम इलामों में भी इसका मूवमेंट काफी शार्प बताया जाता है। 155mm/52-कैलिबर का यह प्लेटफॉर्म मानक नाटो-संगत गोला-बारूद से 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है। वहीं, रॉकेट-असिस्टेड V-LAP गोलों के जरिए यह 53 से 72 किलोमीटर दूर स्थित ठिकानों को भी तबाह कर सकता है। इसमें फायर-कंट्रोल सिस्टम और हाइड्रोलिक स्टेबलाइजिंग स्पैड दिए गए हैं। यह प्रणाली प्रति मिनट 6 राउंड फायर कर सकती है। साथ ही दुश्मन की जवाबी कार्रवाई से पहले ही अपनी लोकेशन बदलने में भी सक्षम है।

चीन-पाकिस्तान का बढ़ता गठबंधन

पाकिस्तान की यह तैनाती इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच लगातार गहरे हो रहे सैन्य संबंधों को दर्शाती है। हथियारों की आपूर्ति के अलावा, दोनों देश नेटवर्क कमांड-एंड-कंट्रोल और कंबाइंड-आर्म्स ऑपरेशन्स को बेहतर बनाने के लिए लगातार संयुक्त सैन्य अभ्यास भी कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि 250 SH-15 हॉवित्जर मिलने से पाकिस्तानी सेना की कई आर्टिलरी रेजीमेंट पूरी तरह से लैस हो जाएंगी, जिससे उसकी लंबी दूरी की पारंपरिक हमलावर क्षमता मजबूत हुई है।

Share This Article