
सोशल मीडिया संगठन (एसएमए) ने गठित की मंडलीय महिला इकाई
मेरठ। सोशल मीडिया आज आमजन की आवाज बन चुका है. वह न केवल विकास को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना है बल्कि वह संघर्ष का रास्ता भी दिखने में अपनी मजबूती से भूमिका निभा रहा है आज छोटे से लेकर बड़े तक हर व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से अपनाकर इसके प्रयोग में जुटा हुआ है। यह विचार कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव में शिक्षाविद तथा राष्ट्रीय एकता अखंडता की हस्ताक्षर श्रीमती सरबजीत घुम्मन के आवास पर आयोजित एसएमए की एक बैठक में वक्ताओं ने व्यक्त किया। अध्यक्षता पदमश्री श्री शीशराम ने व संचालन सोशल मीडिया संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा ने किया।
नेपाल में मनवाया लोहा
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया ने यदि पूरी दुनिया के परिपेक्ष में देखा जाए तो न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी अपनी शक्ति का लोहा बनवाया है गत दिवस कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जो आंदोलन युवाओं ने पेपर लीक के संबंध में किया था और जिसकी परिणति सरकार के मंत्री को इस्तीफा देने पर हुई है उसमें भी भारत के सोशल मीडिया का ही महत्वपूर्ण योगदान है इतने अल्प समय में लाखों की तादाद में जंतर मंतर पर दिल्ली में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से युवा जुड़े हैं इसकी परिकल्पना सरकार ने भी नहीं की थी वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए नए केवल भारत के प्रधानमंत्री बाल की दुनिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी बात को सीधे तौर पर सोशल मीडिया में ही रखते हैं कि वह जानते हैं कि सोशल मीडिया ही प्रत्येक घर के आंगन में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं बैठक में निर्णय लिया गया सोशल मीडिया की इस सफलता के लिए भारत का पहला और दुनिया का दूसरा सोशल मीडिया संगठन जो कि मेरठ में रजिस्टर्ड है वह इसी माह में शानदार कार्यक्रम कर इसके प्रचार प्रसार और को आगे बढ़ने का काम करेगा बैठक में सोशल मीडिया संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने बताया कि हमारा संगठन अभिषेक 16 वर्ष पूर्व गठित होकर रजिस्टर्ड हो गया था जो भारत का पहला संगठन है और इस संगठन ने कई प्रदेशों में अपने अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं तथा शीघ्र ही अन्य प्रदेशों के अध्यक्ष भी बैठक आयोजित कर घोषित किए जाएंगे उन्होंने संगठन की बैठक में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद दिया और कहा कि संगठन में ही शक्ति है और यही वह शक्ति है जो किसी भी सरकार को झुक सकती है।
महिला मंडलीय इकाई का गठन
बैठक में सोशल मीडिया संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तथा संस्थापक अध्यक्ष आदि से विचार विमर्श करने के बाद संगठन की महिला मंडलीय इकाई गठित करने की घोषणा की सुरेंद्र शर्मा ने श्रीमती सरबजीत घुमान को महिला इकाई का मंडलीय अध्यक्ष घोषित किया साथ ही श्रीमती मालिनी द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्रीमती प्रिया रस्तोगी को जनरल सेक्रेटरी बनाने की घोषणा भी की घोषित पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि महिलाओं का मंडलीय संगठन पूरी ताकत के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए संगठन की मजबूती तथा देश की एकता के लिए सदैव आगे बढ़कर काम करेगा यह भी कहा कि वह शीघ्र ही अपनी पूरी टीम का गठन कर लेंगे इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी रेखांकित भूमिका निभाए ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से देश की आधी आबादी और मजबूत हो सके बैठक में श्रीमती नताशा वर्मा ने घोषित सभी महिला मंडलीय पदाधिकारी को साफा पहनकर दुपट्टा उठाकर तथा तुलसा जी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत भी किया.
ये रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ राजनेता व राजनीतिक विश्लेषक चौधरी यशपाल सिंह, कैप्टन रजनीश अहलावत, अमित चौधरी, प्रदीप जोशी, उदित रस्तोगी, दीप जैन, संजीव कुमार, देश के वरिष्ठ संपादक रवि कुमार बिश्नोई, अंकित बिश्नोई, सरबजीत घूम्मन, मालिनी द्विवेदी, प्रिया रस्तोगी, नताशा वर्मा, पवन बंसल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, कोमल सिंह पदमश्री, श्री शीशराम सहित सदस्य भी उपस्थित थे.


