
मेला नौचंदी पटेल मंडप में किया गया आयोजन, योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभारी राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर रहे मुख्य अतिथि
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओरसे प्रांतीय नौचंदी मेला के पटेल मंडप सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर स्वतंत्र प्रभारी मंत्री रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर ध्येय गीत की सुंदर प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ सोमेंद्र तोमर (राज्य मंत्री ,स्वतंत्र प्रभार ,उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि कला के क्षेत्र में एक आंदोलन का नाम है संस्कार भारती। ललित कलाओं और साहित्य के माध्यम से संस्कार निर्माण के प्रति समर्पित संस्था है पिछले कई वर्षों से निरंतर संस्कार भारती ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवेंद्र रावत राष्ट्रीय मंचीयकला संयोजक ने कहा संस्कार भारती का लक्ष्य है संस्कारक्षम कलाकारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति भरत मुनि द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप भारतीय कलाओं का संवर्धन संरक्षण एवं नवोदित कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना।संस्कार भारती के उद्देश्यो के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रमों सेमिनार संगोष्ठी के माध्यम से कलाकारों को संस्कारित मंच प्रदान करने के लिए संस्कार भारती मेरठ महानगर सतत अग्रसर और अन्य के लिए प्रेरक ईकाई के रुप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि सभी कलाओं का मूल स्रोत लोक कला में प्रतिबिम्बित है ।वह अकृत्रिम और अनौपचारिक रुप से प्रकट होती है कला के विविध रुपों से जन सामान्य के हृदय की भावनाएं लोक कलाओं के माध्यम से प्रकट होती है ।
कई सुंदर प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक संध्या में “शिव दुर्गा परन” (शास्त्रीय संगीत), मानसी ग्रुप के कलाकारों “कृष्णलीला” का सुंदर मंचन, श्वेता जी एवं नीरज शर्मा द्वारा तैयार कराया गया देश भक्ति से ओतप्रोत “पुलवामा अटैक”का मंचन, गौरव की सुंदर प्रस्तुति “राम कथा” एवं रुचि द्वारा संयोजित “वंदे मातरम” का सुंदर मंचन नवोदित कलाकारों द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन मनमोहन भल्ला ने किया ।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दिशा दिनेश महामंत्री संस्कार भारती मेरठ महानगर,विकास शर्मा, अर्चना जौहरी, हरीश पराशर, प्रधानाचार्य मंजू, रुचि बलूनी, मानसी, अनुराधा, गौरव शाहा, यशपाल, रामलखन पटेल, अर्जुन, कमल, रवि आदि का रहा । कार्यक्रम में डॉ सुधाकर आशावादी, राकेश जैन, अरविंद नागर,संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़,नासिर सैफी,उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अध्यक्ष गौरव चौधरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय कला मनीषियों कला समर्पित कलाकारों द्वारा अपने शाश्वत सांस्कृतिक अधिष्ठान का समाज प्रबोधन है। कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती मेरठ महानगर अध्यक्ष डा० मंयक अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी डा. दिशा दिनेश ने दी।


