सदर सराफा बाजार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया धूमधाम से, भारी संख्या में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता जुटे
मेरठ। सदर सराफा बाजार एसोसिएशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम सदर सराफा बाजार में राज ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर हुआ जहां एसोसिएशन के संरक्षक डा. संजय जैन ने सीएम योगी के चित्र के सामने रखकर केक काटा। इस मौके पर बाजार के सभी पदाधिकारी, सदर सराफा बाजार के व्यापारी और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। केक काटकर डा. संजय जैन ने मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी हिन्दुत्व के प्राण हैं। उनके बगैर हिन्दुत्व की कल्पना नहीं की जा सकती। सीएम योगी ने हिन्दुओं का खोया स्वाभिमान लौटाया है। सीएम योगी की वजह से ही प्रदेश में हिन्दु अब खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रदेश में अब महिलाओं को घरों से निकलते हुए डर नहीं लगता।
एक बार फिर याेगी ही सीएम
डा. संजय जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक के सभी चुनावी आंकड़ों को ध्वस्त कर देगी। विपक्ष का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़े जाने वाले विधानसभा चुनाव की बदौलत ही संभव होने जा रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सदर सराफा बाजार एसोसिएशन के संरक्षक डा. संजय जैन, अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अजय जैन, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, सीमा, मीनू चड्ढा, राजेन्द्र मित्तल, अशोक वर्मा, सुरेन्द्र कपूर गोपाल अग्रवाल आदि का भी मौजूद रहे।


