कई ने गले लगाई मौत अब तो इस्तीफा दो प्रधान

Shekhar Sharma
4 Min Read

कॉकरोच जनता पार्टी यानि सीजेपी ने पीएम मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नाकाबिल बताते हुए इस्तीफा दिलाने की है मांग

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने शनिवार को नई दिल्ली पहुंचने से पहले पीएम मोदी से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कराने की मांग की है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग विपक्षी दलों और छात्र संगठनों द्वारा की जा रही है, न कि खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा। विपक्ष नीट (NEET-UG) और सीबीएसई (CBSE) परीक्षाओं में हुई कथित धांधलियों और पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग उठा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) लगातार हो रही परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधलियों को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं। NEET-UG और CBSE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों के भविष्य को अधर में लटका दिया है, जिसके कारण देश भर में उनके इस्तीफे की मांग उठ रही है।

वहीं दूसरी ओर सीजेपी ने कहा है कि कई पेपर लीक के चलते कई युवा मौत को गले लगा चुके हैं शिक्षा मंत्री नाकाबिल हैं उनका इस्तीफा कराने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं। वहीं दूसरी ओर अभिजीत दीपके के शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद क्या होगा अभी सबसे बड़ा सवाल यही है। जहां तक भाजपा की बात है तो संगठन के कार्यकर्ता चाहते हैं कि अभिजीत दीपके का कार्यक्रम फ्लाप शो बनकर रह जाए कुछ इस प्रकार का इंतजाम पुलिस करे। वहीं दूसरी ओर सीजेपी को समर्थन देने के लिए देश की कई हस्तियां एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। आने वाले घंटों में क्या घटने वाला है यह भविष्य के गर्भ में छिपा है। पुलिस की ओर से भी प्रतिक्रिया देने में बेहद सावधानी बरती जा रही है।

परिजनों के साथ पहुंचे समर्थक

सीजेपी ने समर्थकों से अपील की है कि वो समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचें। वो अपने साथ तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आएं साथ ही अपने परिवार को भी साथ लाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी, आपके शिक्षा मंत्री नाकाबिल हैं. उनके कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। इतने पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों बच्चे परेशान हैं। कई ने सुसाइड कर लिया है। मोदी जी, प्लीज़ धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कीजिए और लोकतंत्र में हमारा विश्वास कायम कीजिए।” ” 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे।” “अब समय आ गया है कि इस छोटे-से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए.।दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण असहमति के साथ बड़ी संख्या में जुटने के लिए तैयार हो जाइए।

सेव इंडिया की याचिका पर सुनवाई नहीं

प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में अधिकारियों को तत्काल एहतियाती निर्देश के लिए सेव इंडिया फ़ाउंडेशन की ओर से दायर इस याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने इंकार कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया जाए। याचिका पर तत्काल सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया। याचिका में कहा गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी एक समन्वित ऑनलाइन अभियान चला रही है और उसने 6 जून को जंतर-मंतर और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों में बड़ी संख्या में लोगों से इकट्ठा होने का आह्वान किया है।

Share This Article