भाजपा ब्रह्मपुरी मंडल की बैठक में चुनावी चर्चा

Shekhar Sharma
1 Min Read

कमलदत्त शर्मा अरविंद अरोरा तथा पार्षद अनिल वर्मा भी रहे मौजूद, भाजपा ब्रह्मपुरी मंडल की बैठक में चुनावी चर्चा

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्रह्मपुरी मंडल में एक मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता शहर विधानसभा के प्रत्याशी और लोकसभा के संयोजक कमल दत्त शर्मा के अलावा संगठन के महामंत्री विनय , ब्रह्मपुरी मंडल के अध्यक्ष कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अरविंद अरोड़ा व नगर निगम में उपाध्यक्ष वार्ड 62 के पार्षद अनिल वर्मा, मेरठ महानगर में महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष उमा चतुर्वेदी, महानगर आईटी सेल के संयोजक ऋषभ, वार्ड 3 के पार्षद अरुण मचल, वार्ड नंबर 82 के पार्षद प्रत्याशी व संगठन में जिला मंत्री भाजपा आसिफ अंसारी मंच पर मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मुख्य वक्ता कमदत्त शर्मा ने बैठक में चुनावी तैयारी को लेकर सभी को विस्तार से बताया।

TAGGED:
Share This Article