

दो दिन चले कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर व प्रदर्शनी का आयोजन, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन
मेरठ। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन आज वेदव्यास पुरी स्थित द सफायर ग्रैंड रिजॉर्ट्स में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के साथ किया गया। जिसमें प्रतिभागी सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योग किया। नए सत्र की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई। इसके साथ ही जो सत्र बाकि रह गए थे वो भी पूरे किए गए।
आज हुए सत्र
आज दूसरे दिन अष्टम् सत्र में देवेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने विचार परिवार के रूप में वर्ग को संबोधित किया। नवम सत्र में श्री चंद शर्मा एमएलसी शिक्षक ने कार्यकर्ता विकास, सभाल,अपेक्षाएं एवं दायित्व बोध के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ता ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन का स्तंभ है। भाजपा में हम कार्यकर्ताओं को संगठन के साधन के रूप में मानते हुए,उन्हें विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखते हैं। कार्यकर्ताओं के विकास का माध्यम बैठके, प्रशिक्षण,व्याख्यान माला, श्रोता, वक्त स्वरूप में, अध्ययन, नई नवीन दायित्व देकर, औपचारिक,अनौपचारिक संवाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सानिध्य। हमारा कार्यकर्ता कांच के जैसा निष्कलंक और पारदर्शी होना चाहिए। दशम सत्र में डी के शर्मा अध्यक्ष सहकारी बैंक बुलंदशहर एवं वर्ग प्रभारी ने बूथ प्रबंधन, स्थाई कार्यक्रम, मन की बात की चर्चा की। एकादश सत्र में सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास जैसे आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोटों की तस्करी, मादक द्रव्यों की तस्करी, सीमा पर अतिक्रमण, हथियारों की तस्करी, नक्सलवाद, अर्बन नक्सलवाद, अवैध घुसपैठ, अवैध मत्तांतरण, जनसंख्या असंतुलन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।
सामूहिक राष्ट्र गान
प्रशिक्षण शिविर का समापन सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संपन्न किया। प्रशिक्षण शिविर के अंत में जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद पुस्तक को सभी कार्यकर्ताओं को भेंट स्वरूप दिया। प्रशिक्षण अभियान में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। जिला प्रशिक्षण अभियान को लेकर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से अनुशासन में रहकर इस सत्र में भागीदारी की।
ये रहे मौजूद
मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे, सुरेंद्र नागर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री, दिनेश खटीक मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, हरवीर सिंह पाल जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, डीके शर्मा चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक बुलंदशहर, कोऑपरेटिव अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक , सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल,फिरेराम धनतला, संजीव शर्मा, आशीष प्रताप सिंह, विनोद चौधरी,ओमप्रकाश पाल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर,जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, जिलामंत्री उदय प्रताप, रॉबिन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, विमला जाटव, राजेश सोम उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सेठी, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, आयुष चपराना एवं बादल चौधरी, काजू शर्मा, राहुल चौहान, वीर चौधरी सभी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


