IIMT एकेडमी~अनुशासन समिति का गठन

Shekhar Sharma
3 Min Read

कक्षा बारह के छात्र यश कुमार हेड बॉय, हेड गर्ल निहारिका, वाइस हेड बॉय वरुण कश्यप, वाइस हेड गर्ल अवनी, जूनियर हैड बॉय आरव, जूनियर हैड गर्ल एवम वाइस हेड ब्वॉय , वाइस हेड गर्ल , कल्चरल हेड , लिटरेरी हेड, इन्नोवेशन हेड, हैरिटेज हेड, स्पोर्ट्स कैप्टन,हेल्थ एंड वेल बीइंग हेड, चारों सदनों के कैप्टन , मॉनिटर आदि के पद पर नियुक्त

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में अनुशासन समिति का गठन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ IIMT यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता , प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल के विद्यार्थियों को दिए गए”अनुशासन प्रगति के मार्ग में सहायक” नामक संदेश से हुआ। IIMT विश्वविद्यालय की प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल, एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने विद्या की देवी सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शपथ समारोह से संबंधित सभी बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए सुमधुर सुंदर गीत की प्रस्तुति दी एवं दर्शकों की तालियां बटोरी।

सामूहिक कत्थक प्रस्तुति

छात्राओं ने तराना पर अपनी शानदार सामूहिक कत्थक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा बारह के छात्र यश कुमार हेड बॉय, हेड गर्ल निहारिका, वाइस हेड बॉय वरुण कश्यप, वाइस हेड गर्ल अवनी, जूनियर हैड बॉय आरव, जूनियर हैड गर्ल एवम वाइस हेड ब्वॉय , वाइस हेड गर्ल , कल्चरल हेड , लिटरेरी हेड, इन्नोवेशन हेड, हैरिटेज हेड, स्पोर्ट्स कैप्टन,हेल्थ एंड वेल बीइंग हेड, चारों सदनों के कैप्टन , मॉनिटर आदि के पद पर नियुक्त किए गए विद्यार्थियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

लक्ष्य चुनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

छात्र-छात्राओं को शपथ प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल ने दिलाई तथा छात्र-छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीच देकर , जीवन में अपना लक्ष्य चुनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. पी के शर्मा ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया ,जीवन में अनुशासन ना हो तो हमें कभी सफलता नहीं मिल सकती, प्रत्येक कार्य नियम के दायरे में अनुशासित तरीके से किया जाए तो कामयाबी अवश्य कदम चूमती है। बच्चों को इसी जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में इवेंट कोऑर्डिनेटर दीपशिखा बेंथम, अर्चना यादव, प्रत्यक्ष, नीरज डेविस,अभय, दीपक, रचना, कुलदीप, सुधा, विनीता शर्मा, प्रीति रानी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

TAGGED:
Share This Article