रविंद्र पाल विहान को मिला सम्मान प्रमोशन

Shekhar Sharma
2 Min Read

प्रमोशन की खबर आने के बाद करीबियों में खुशी का माहौल, रविंद्र पाल विहान को सम्मान पूर्वक मिला प्रमोशन

मेरठ। छावनी के सदर वेस्ट एंड रोड स्थित एसडी इंटर कालेज में बतौर आदर्श शिक्षक के रूप में 1997 से कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक रविंद्र पाल विहान को उनकी उत्कृष्ट शिक्षा सेवा के फल स्वरुप राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के रूप में प्रमोशन प्रदान किया गया। 22 अप्रैल 2026 को उन्होंने इस पद पर कार्यभार ग्रहण किया। बताते चलें कि रविंद्र पाल विहान शिक्षक से पहले एक वकील के रूप में भी कार्य कर चुके हैं ।

चयन आयोग की मार्फत ज्वाइनिंग

चयन आयोग द्वारा 1997 में चयनित होने के पश्चात वह इस शिक्षा के क्षेत्र में आए तभी से लगातार इस क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। रविंद्र पाल विहान ने इतिहास, अंग्रेजी, समाजशास्त्र तथा राजनीति शास्त्र सहित चार विषयों में M. A. करने के अलावा LL.B तथा B.Ed की डिग्री भी हासिल की हुई है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक अवसरों पर उन्हें एक आदर्श शिक्षक के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के कारण ही उन्हें यह प्रमोशन प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सभी शिक्षकों तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article