नई दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार से जोड़ा
नई दिल्ली। पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता हेमन्त प्रधान के नेतृत्व में अनेक समर्थक नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय पहुँचे, जहाँ सैकड़ों साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार से जोड़ा गया। इसके उपरांत हेमन्त प्रधान अपने साथियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए और अपना समर्थन व्यक्त किया।
संविधान की रक्षक कांग्रेस
इस अवसर पर हेमन्त प्रधान ने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करना हमारी प्राथमिकता है। लोकतंत्र, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार का विस्तार और संगठन को मजबूत करना जनसेवा के संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी साथियों के सहयोग से निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


