यूपी स्टेट अवार्ड्स में IMA मेरठ का परचम

Shekhar Sharma
3 Min Read

आईएमए मेरठ शाखा ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, कई प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार किए अपने नाम

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कारों (IMA UP State Annual Awards 2026) की घोषणा कर दी गई है। इसमें आईएमए मेरठ शाखा और इसके वरिष्ठ चिकित्सकों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम पुरस्कार अपने नाम किए हैं। ये सभी सम्मान आगामी ‘आईएमए यूपी वार्षिक सम्मेलन 2026’ में प्रदान किए जाएंगे।

दिल्ली एनसीआर के सीनियर डाक्टर संदीप जैन ने बताया कि

आईएमए यूपी के मानद राज्य सचिव डॉ. आशीष कुमार अग्रवाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मेरठ शाखा की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी को राज्य की सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच के अध्यक्ष के रूप में ‘डॉ. वी. के. कपूर अवार्ड’ और सचिव डॉ. विकास गुप्ता को दूसरी सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच के सचिव के रूप में ‘रूप किशोर और चंद्रानी टंडन अवार्ड’ के लिए चुना गया है।

प्रमुख व्यक्तिगत एवं विशेष पुरस्कार:

  • डॉ. गुलाब अग्रवाल अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत सदस्य): डॉ. संदीप जैन
  • डॉ. नईम हामिद ‘फॉस्टरिंग फ्रेटरनिटी’ अवार्ड: आईएमए मेरठ शाखा
  • डॉ. लछमन कैंसर जागरूकता और अनुसंधान अवार्ड: डॉ. अमित जैन
  • डॉ. मंजुला मेमोरियल अवार्ड (प्रसूति एवं स्त्री रोग सेवाएं): डॉ. मंजुला लखनपाल
  • गाजियाबाद ब्रांच अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक गतिविधि): आईएमए मेरठ शाखा
  • डॉ. वी. के. जैन एवं श्रीमती स्नेह जैन अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ संपादक, आईएमए बुलेटिन): डॉ. शांति स्वरूप
  • बनारस ब्रांच कम्युनिटी सर्विस अवार्ड (‘आओ गांव चलें’ प्रोजेक्ट): आईएमए मेरठ शाखा
  • डॉ. कनक गोयल अवार्ड (सामुदायिक स्वास्थ्य/टीकाकरण): डॉ. मनीषा त्यागी
  • डॉ. जी. एस. सिन्हा एवं डॉ. रेखा के. सिन्हा अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ आयोजन सचिव – CME): डॉ. अपार अग्रवाल
  • श्रीमती सुशीला कुंवर मेमोरियल अवार्ड (क्लिनिकल मेडिसिन में उत्कृष्ट सेवा): डॉ. तनुराज सिरोही

अध्यक्ष का प्रशंसा पुरस्कार (President Appreciation Award):
संगठन में वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मेरठ शाखा के तीन वरिष्ठ चिकित्सकों— डॉ. हिमानी अग्रवाल, डॉ. तरुण गोयल और डॉ. पी. के. गुप्ता को ‘प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवार्ड’ के लिए चयनित किया गया है। मेरठ शाखा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है और सभी चयनित चिकित्सकों को बधाइयां दी जा रही हैं।

TAGGED:
Share This Article