मुकेश सिंहल ने किया सीएम योगी का स्वागत

Shekhar Sharma
2 Min Read

मुकेश सिंहल ने पूर्व में भी अनेकों बार सीएम योगी सरीखे भाजपा के बड़े नेता का स्वागत किया है। सीएम योगी उन्हें भली भांती जानते पहचानते हैं

मेरठ। महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ जनता में लोकप्रिया नेता मुकेश सिंहल ने मेरठ पहुंचे सीएम योगी का सुभारती में बने हैलीपेड पर आत्मियता के साथ स्वागत किया। मुकेश सिंह के पास कुछ पल के लिए सीएम योगी रूके भी और उनका अभिनंदन भी स्वीकार किया। मुकेश सिंह और सीएम योगी एक दूसरे के लिए अंजाम नहीं है। बतौर महानगर संगठन के अध्यक्ष और संगठन के तमाम कार्यक्रमों के दौरान मुकेश सिंहल को सीएम योगी का स्वागत करने और उनके करीब जाने का मौका मिलता रहा है। मेरठ के चुनिंदा लोगों में मुकेश सिंहल का नाम भी शुमार किया जाता है जिनकी गिनती भाजपा के सीएम योगी सरीखे बड़े से अच्छी खासी जान पहचान है और जिन्हें चेहरे और नाम से भी पहुचाना जाता है। मुकेश सिंहल की यदि बात की जाए तो वह केवल संगठन के बड़े नेताओं के करीबी ही नहीं है बल्कि संगठन का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी उनका करीबी है। इस बात को कार्यकर्ता भी कहते हैं कि मुकेश सिंहल के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

क्षेत्रीय कार्यालय

बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी को संगठन के कार्यकर्ता मुकेश सिंहल की देन मानते हैं। बतौर महानगर अध्यक्ष अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय को सजाने संवारने में मुकेश सिंहल ने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। जिस क्षेत्रीय कार्यालय की चर्चा नई दिल्ली तक होती है वह भी मुकेश सिंहल की देन है।

TAGGED:
Share This Article