ये जज्बा ही हासिल कराएगा मुकाम

Shekhar Sharma
2 Min Read

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के वाशिंदों को राहत के लिए पीड़ितों संग डिप्टी सीएम से मिले अर्पित माेगा, आयुक्त आवास अनिल ढीगरा से भी की मुलाकात

मेरठ। आशियाना बचाने की जंग में अपना सब कुछ दांव पर लगाने पर उतारू आंदोलनकारियों का यही जज्बा उनको फतह का मुकाम हासिल कराएगा। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि इसकी बड़ी कीमत अब तक वहां के तमाम लोग चुका चुके हैं। कुछ थक कर बैठक् गए और जो इन हालात के लिए जिम्मेदार हैं वो व्यापारी नेता विदेशों में मौम काट रहे हैं। लेकिन जो मैदान में डटे हैं वो खुद का आशियाना तो बचाएंगे साथ ही सभी के लिए राहत की वजह भी बनेंगे। यहां बात उनकी की जा रही है जिन्हें लेकर अर्पित मोगा लखनऊ पहुंचे।

डिप्टी सीएम व आयुक्त आवास से मिले

हालांकि लखनऊ जाने की वजह तो सीएम योगी से मिलना था, लेकिन कुछ विलंब होने के चलते सीएम योगी गोरखपुर निकल गए, लेकिन संभवत अपने टॉप आफिशियल को कुछ निर्देश देकर गए थे जिनसे अर्पित व उनके साथ गए लोगों ने मुलाकात की। सीएम ने नहीं कोई बात नहीं लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकत भी हुई बेहद तसल्लीपूर्ण माहौल में बात भी हुई। उन्हें बताया गया कि क्या समस्या और इसका निदान क्या है। डिप्टी सीएम से मिलने के बाद ये लोग पूर्व में मेरठ में डीएम रहे और वर्तमान में आयुक्त आवास की जिम्मेदारी संभाल रहे अनिल ढींगरा से भी मिले। उन्हें काफी कुछ बताया गया और राहत का फरमान जारी करने का आग्रह किया गया। इन्होंने शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट, सेक्टर-2, स्कीम-7, मेरठ के निवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिसियल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, लखनऊ के अधिकारियों से मुलाकात कर अपने छोटे-छोटे घरों को बचाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हमारा घर — हमारी पहचान, इसे उजड़ने नहीं देंगे!

TAGGED:
Share This Article