मस्जिद के सामने हनुमान चालिसा की चेतावनी

Shekhar Sharma
5 Min Read

तेइस साल की युवती को देर रात पिता का बॉय फ्रेंड से बात करने से रोकना नहीं आया पसंद, अगल दिन बॉय फ्रैंड के साथ हो गयी गायब

मेरठ। मुसलमान बॉय फ्रेड के साथ गयी 23 युवती के मामले में अब आर्यसमाजी संत यशवीर ने मस्जिद के सामने हनुमान चालिसा की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस युवती को बरामद करने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। हिन्दू संगठन इस मामले को लव जिहाद बता रहे हैं। एक दिन पहले यानि बीते मंगलवार को युवती बॉयफ्रेंड बताए जा रहे मुस्लिम युवक के साथ चली गयी। घटना के बाद हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही के साथ युवती के पिता थाना सिविल लाइन पहुंचे थे। आज इस मामले में स्वामी यशवीर भी कूद पड़े हैं। इस प्रकरण में उनका एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल है।

अफसरों को आंदोलन की धमकी

उन्होंने कहा- पुलिस सकुशल हिंदू युवती को समय पर बरामद करके लाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो आंदोलन करेंगे। नहीं तो मस्जिद के सामने ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर देंगे।परिजनों का आरोप है कि कचहरी मस्जिद के इमाम के बेटे फैज युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में युवती की बरामदगी की मांग की जा रही है।

देर रात कर रही थी मोबाइल पर बात

सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली यह युवती देर रात किसी से अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने सहेली से बात करने की बात कही। इसके बाद वह सोने चले गए। मंगलवार सुबह रोज की तरह काम पर निकल गए। कुछ देर बाद पत्नी का फोन आया कि बेटी घर पर नहीं है। वह काम छोड़कर घर लौटे और आसपास तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन युवती का पता नहीं चला।

सहेली की जानकारी में है सब कुछ

जो भी घटनाक्रम हुआ वह युवती की सहेली की जानकारी में है। परिजनों को सहेली ने ही बताया कि वह फैज के साथ गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की अक्सर ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक सहेली का जिक्र करती थी। उससे फोन पर जानकारी की गई तो कथित तौर पर पता चला कि युवती को कचहरी स्थित मस्जिद के इमाम मंसूल का बेटा फैज अपने साथ ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि फैज अक्सर रात के समय उनकी बेटी से फोन पर बात करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ही युवती घर से गायब हो गई। युवती के पिता अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी। पुलिस टीम कचहरी स्थित मस्जिद भी पहुंची और वहां युवती तथा आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के इमाम पिता वहां नहीं मिले। पुलिस अब मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बरामद होने और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।

फिर लव जिहाद के आरोप

इस मामले को भी लव जिहाद बताया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि युवती के पिता ने धर्म परिवर्तन और बेटी की हत्या की आशंका जताई है, इसलिए पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती को जल्द बरामद करना चाहिए। पूरे मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि 23 साल की युवती को कचहरी की मस्जिद के इमाम के बेटे फैज द्वारा बहला फुसलाकर साथ लेकर जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया है। ये तीनों टीमें युवती की बरामदगी में लगी है आरोपी की अरेस्टिंग के लिए दबिश दी जा रही है।

TAGGED:
Share This Article