वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत सामाजिक संस्था यथार्थ के सारथी की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम
मेरठ। यथार्थ के सारथी की जूही त्यागी ने पर्यावरण बचाने को बीड़ा उठाया हुआ है। इसीक्रम में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत सामाजिक संस्था यथार्थ के सारथी की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम “हर घर छाँव” के तहत प्रीत विहार कॉलोनी शक्ति धाम मंदिर पार्क में 31 फूल व छायादार पौधों को रोपा गया । जिसमें सबसे अहम बात यह रही कि वहां के स्थानीय निवासियों के साथ वहां के छोटे-छोटे बच्चों को इस मुहिम में शामिल कर उनके द्वारा पौधे लगाए गए वह साथ ही उनसे उन पौधों को पानी देने वह उनका संरक्षण करने का वचन भी लिया गया। संस्था के पदाधिकारीयो संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी के साथ वहां के स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया उनमें आशीष गौतम गिनी,अशोक कुमार, शुभम भारद्वाज, कपिल कुमार, राकेश ,आराध्य त्यागी,अर्हम खान का विशेष योगदान रहा।


