भूमि पूजन, भाजपा नेता सहित कई प्रमुख लोग रहे मौजूद, 11 अक्तूबर से रजबन फुटबाल मैदान में राम लीला मंचन
मेरठ/ छावनी के सदर रजबन फुटबाल मैदान में ११ अक्तूबर से रामलील के मंचन का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। राम लीला मंचन से पूर्व आज भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर आयोजन के मुख्य संयोजक भाजपा नेता सुधीर रस्तौगी व अध्यक्ष राजेश यादव के अलावा बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। राधा कृष्ण मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच पंडित अंकित त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा कराई। भूमि पूजन के बाद हवन किया गया और रामलीला में रखे जाने वाले दंड की पूजा कर उसे स्थापित किया गया। कमेटी ने इसके साथ ही 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्य संयोजक भाजपा नेता सुधीर रस्तौगी व कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तौगी ने बताया कि इस बार रामलीला में हनुमान के हवा में उड़ने, विशालकाय ताड़का और भव्य आतिशबाजी जैसे आकर्षण रहेंगे। 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें खास प्रस्तुतियां और आतिशबाजी होगी। संजीवनी बूटी लेकर हवा में उड़ेंगे हनुमान जी। यह बहुत अद्भुत द़श्य होगा। मुख्य संयोजक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इस बार दर्शकों के लिए कई विशेष आकर्षण तैयार किए गए हैं। लक्ष्मण के मूर्छित होने के बाद हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटने वाले प्रसंग को विशेष तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें हनुमान हवा में उड़ते नजर आएंगे। कमेटी की ओर से इस दृश्य को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इस बार रामलीला में ताड़का का स्वरूप भी पहले से काफी बड़ा रखा जाएगा। विशालकाय ताड़का का मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। सुधीर रस्तोगी ने बताया कि रजबन की रामलीला में आतिशबाजी भी खास आकर्षण रहती है। इस बार भी मंचन के साथ भव्य आतिशबाजी की तैयारी की गई है। 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के दौरान आतिशबाजी का विशेष आयोजन होगा।
ये रहे मौजूद
सुधीर चौधरी ने बताया कि भूमि पूजन में कार्यक्रम में कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता शिप्रा रस्तोगी, कृष्ण शर्मा,, अभिषेक शर्मा, सुनील कनौजिया, श्याम मदन, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, शेर सिंह गुप्ता, सतीश यादव उर्फ सत्ते भाई, दुर्गा कनौजिया, दिनेश चौहान और अरुण ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


