
टीम इंडिया में जगह ना दिए जाने से फैन्स में जबरदस्त नाराजगी, टीम के मैनेजमेंट को सुनना पड़ रहा है भला बुरा
नई दिल्ली। इन दो खिलाड़ियों के चलते क्रिकेट का फायर ब्रांड बल्लेबाज का तमगा हासिल कर चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलेंड के साथ हो रहे मैच में टीम में जगह नहीं मिल सकी। भारत की टीम के ये दो नए खिलाड़ी हैं गेंदबाज़ प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे जिनके डेव्यू के चलते वैभव सूर्यवंशी जगह नहीं पा सके। लेकिन टीम में ना शामिल किए जाने की एक दूसरी बड़ी वजह सचिव तेंदुलकर बताए जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी यदि आज हो रहे मैच में डेब्यू करते, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाते। यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 16 साल की उम्र में वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था। खेल की बात करें तो खिलाड़ी नहीं खेल बड़ा होता है और रिकार्ड बनते ही टूटने के लिए वो भले ही सचिन का ही रिकार्ड क्यों ना हो और तोड़ने वाला वैभव सूर्यवंशी ही क्यों ना हो। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की पुरुष टीम के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का मौका पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
फैन्स में जबरदस्त नाराजगी
वैभव सूर्यवंशी के फैन्स में जबरदस्त नाराजगी है। वो सोशल मीडिया पर नाराजगी का इजहार कर रह हैं। पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर क्रिकेट के कई फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई थी। दोनों देशों के बीच हुए पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली थी। आयरलैंड के ख़िलाफ़ वैभव को पहले टी-20 में डेब्यू का मौक़ा नहीं मिला था, जिसके बाद भारत की टीम के प्लेइंग इलेवन के चुनाव पर कई सवाल उठे। सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और यूज़र्स ने कहा कि वैभव को प्लेइंग इलेवन शामिल नहीं करना महंगा साबित हुआ।
विस्फोटक बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी की पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बन चुकी है। 13 साल की छोटी उम्र में क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले वैभव कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह अभी केवल 15 साल के हैं। उनके फैन्स चाहते हैं कि टीम इंडिया में उनको मौका दिया जाए। लेकिन आज यह उम्मीद की जा रही थी जो पूरी नहीं हो सकी। साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 14 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू किया था.


