सावन माह के समापन पर विशेष रुद्र होमा संपन्न

Shekhar Sharma
2 Min Read

साध्वी कांकेश्वरी के पावन सान्निध्य में पंडित शुभम त्रिपाठी एवं पंडित हर्षवर्धन शर्मा द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ रुद्र होमा

मेरठ। सावन माह के समापन के अवसर पर विशेष रुद्र होमा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ Mangal Pandey nagar में संपन्न हुआ। पूज्य साध्वी कांकेश्वरी के पावन सान्निध्य में पंडित शुभम त्रिपाठी एवं पंडित हर्षवर्धन शर्मा द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ रुद्र होमा संपन्न कराया गया। इसके साथ ही रुद्राभिषेक एवं रुद्र पूजा भी संपन्न हुई।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ

विशेष रुद्र होमा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियाँ अर्पित कर शांति, सकारात्मकता एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए भी विशेष प्रार्थना एवं आशीर्वाद दिया गया, ताकि वहां की परिस्थितियाँ शीघ्र सामान्य हों और सभी सुरक्षित रहें। वेस्ट यूपी मीडिया कोऑर्डिनेटर पुलकित त्यागी ने बताया कि इस सावन माह में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वेस्ट यूपी में 200 से अधिक रुद्राभिषेक आयोजित किए गए। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में शांति, सुख, सकारात्मकता और खुशहाली का संदेश पहुँचाना रहा। सावन माह के समापन पर आयोजित इस पावन रुद्र होमा में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।

TAGGED:
Share This Article