मस्जिद प्रकरण के विरोध में सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में संगठन के तमाम बड़े नेता हुए शामिल
मेरठ। सहारनपुर में सपाइयों ने आज कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के कार्यकर्ता विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्ज्व में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पहले सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने को लोकतंत्र पर हमला करा दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल वोट की राजनीति के चलते किया गया है। इस प्रकार की घटनाएं पूरे विश्व में भारत की लोकतांत्रिक व धर्म निरपेक्ष छवि को खराब करने का काम कर रही हैं। इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी क्या मुसीबत आ रही थी तो सहारनपुर प्रशासन के आला अधिकारियों ने दिन तक के निकलने का इंतजार नहीं किया। अतुल प्रधान ने इस बात को एक सिरे से खारिज कर दिया कि मस्जिद कलेक्ट्रेट की जगह पर बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट ही मस्जिद की जगह में बना हुआ है। जहां मस्जिद थी वहां एक मंदिर भी है। भाजपा व सरकार के इशारे पर इस कृत्य को अंजाम देने वाले अफसरों को कोर्ट में घसीटा जाएगा।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शनकारियों ने सपा के जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिलाध्यक्ष कर्मवीर गूमि, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, अफजाल सैफी आदि भी शामिल रहे।


