प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान का स्वागत

Shekhar Sharma
2 Min Read

संगठन के के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान के प्रथम मेरठ आगमन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान के प्रथम मेरठ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे ही उनका काफिला क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और जोरदार आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

संगठन की मजबूती पर बल

स्वागत समारोह के बाद आयोजित संक्षिप्त बैठक में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ मजबूती और सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और पश्चिम क्षेत्र में संगठन का आधार और अधिक मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश महामंत्री का यह प्रथम आगमन मेरठ के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे आगामी अभियानों को एक नई गति मिलेगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय विनय शर्मा पाराशर, रवीश अग्रवाल सुरेश जैन ऋतुराज विनीत शारदा उपाध्यक्ष वीनस विवेक वाजपेयी शर्मा क्षेत्रीय मंत्री महेश बाली, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सुशील प्रजापति, कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति, विभोर चौधरी अंकुर कुशवाह समेत हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article