नारी वंदन अभियान के अंतर्गत मेहनतकश,स्वाभिमानी एवं कर्तव्यनिष्ट महिलाओं को पटका पहना कर सम्मानित किया
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर घरों में साफ सफाई करने वाली महिला कामगारों को सम्मानित किया गया क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया नारी वंदन अभियान के अंतर्गत मेहनतकश,स्वाभिमानी एवं कर्तव्यनिष्ट मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाली महिलाओं को पटका पहना कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात उपहार स्वरूप पोषक खाद्य सामग्री भेंट की गई। उन्होंने कहा कि सभी को इस प्रकार की पहल करनी चाहिए। जो सफाई कामगार महिलाएं हैं यह हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं। इनको हमेशा ही सम्मान की नजर से देखिए क्योंकि इनका कार्य बहुत अधिक कठिन और पारिश्रमिक भी उतना नहीं। ऐसे कामगारों को सभी को बढ़चढ़कर सम्मान करना चाहिए ताकि वो भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर सकें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सीमा, सुदेश, रेखा, लक्ष्मी, सोनी, सुषमा, भावना, ममता ,रानी ,गीता ,रूबी सविता ,मुनेश आदि उपस्थित रहे। सम्मान पाकर सभी कामगारों ने आयोजकों का अभार प्रकट किया।


