
मौत सरीखे हादसों को दावत रहे खुले नालों व सीवरों को ढ़कने की मांग को लेकर नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
मेरठ। अखिल भारतीय राष्ट्रवादी सेवा समिति ने महानगर के खुले नाले व सीवरों को मौत के हादसों को दावत देने वाला सरीखा बताते हुए आज नगर निगम का घेराव कर नगरायुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खुले मेनहाॅल नाले नालियों व सीवरों को नहीं ढका गया तो नगर निगम के अफसरों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। ज्ञापन से पूर्व दिल्ली हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया 2 मिनट का मौन, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि। अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ ने दिल्ली रोड मेवला फ्लाईओवर पर नाले में गिरे बाइक सवार की जान बचाने की घटना का किया उल्लेख करते हुए कहा कि खुले नालों पर मजबूत स्लैब, लोहे की जालियां और बैरिकेडिंग लगायी जाए। उन्होंने प्रताप विहार व मजीद नगर में जलभराव एवं खराब स्ट्रीट लाइटों के त्वरित समाधान की मांग की।
निगम की लापरवाही यानि हादसों को दावत
ज्ञापन के माध्यम से समिति अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ ने नगर आयुक्त का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि विगत दिनों दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के समीप एक अत्यंत दर्दनाक हादसा होते-होते बचा। एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गहरे व खुले नाले में जा गिरा। मौके से गुजर रहे हर्ष वशिष्ठ व स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए भारी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल बाहर निकाला और जेसीबी की मदद से बाइक बाहर निकलवाई। हालांकि, युवक का मोबाइल नाले में बह गया। उन्होंने कहा कि महानगर के प्रमुख मार्गों और आवासीय कॉलोनियों में बिना स्लैब व बैरिकेडिंग के खुले नाले आम नागरिकों के लिए सीधे तौर पर “मौत का कुआं” बन चुके हैं।
ये हैं मांगे
नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन में हर्ष वशिष्ठ ने मांग की कि महानगर के तमाम खुले नालों को तत्काल ढका जाना चाहिए। दिल्ली रोड, मेवला फ्लाईओवर, प्रमुख बाजारों और आवासीय कॉलोनियों के सभी खुले नालों पर अविलंब मजबूत पक्के स्लैब अथवा लोहे की जालियां लगवाई जाएं। सुरक्षा बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड: जब तक नालों को पूरी तरह ढका नहीं जाता, तब तक उनके किनारों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग/बैरिकेडिंग और रात के समय चमकने वाले रिफ्लेक्टर युक्त चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। प्रताप विहार कॉलोनी एवं मलियाना नई बस्ती चौहानपुरी स्थित श्मशान घाट की खराब व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए तथा बिना लाइट वाले खंभों पर नई लाइटें लगवाई जाएं। प्रताप विहार कॉलोनी एवं मजीद नगर में लंबे समय से व्याप्त जलभराव की गंभीर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी निस्तारण किया जाए। हर्ष वशिष्ठ ने नगरायुक्त को संबोधित ज्ञापन में हर्ष वशिष्ठ ने मांग की कि महानगर के तमाम खुले नालों को तत्काल ढका जाना चाहिए। दिल्ली रोड, मेवला फ्लाईओवर, प्रमुख बाजारों और आवासीय कॉलोनियों के सभी खुले नालों पर अविलंब मजबूत पक्के स्लैब अथवा लोहे की जालियां लगवाई जाएं। सुरक्षा बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड: जब तक नालों को पूरी तरह ढका नहीं जाता, तब तक उनके किनारों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग/बैरिकेडिंग और रात के समय चमकने वाले रिफ्लेक्टर युक्त चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। प्रताप विहार कॉलोनी एवं मलियाना नई बस्ती चौहानपुरी स्थित श्मशान घाट की खराब व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए तथा बिना लाइट वाले खंभों पर नई लाइटें लगवाई जाएं। प्रताप विहार कॉलोनी एवं मजीद नगर में लंबे समय से व्याप्त जलभराव की गंभीर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी निस्तारण किया जाए। हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि सभी समस्याएं लोगों की सुरक्षा से जुड़ी हैं। अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान करें।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष हर्ष वशिष्ठ, भूप सिंह, मोहम्मद कैफ, अल्ताफ, समीर, आसिफ, सुनील, हिमांशु, संदीप, रमाकांत, शिवम, चेतन, अनमोल, तनिष्क, साहिल, फुरकान, इमरान, साजिद आदि शामिल रहे।


