शास्त्री नगर व सेंट्रल मार्केट में आवास विकास द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित किए जाने से अवगत कराया
मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी अमित शर्मा ने लखनऊ जाकर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भेंट की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान शास्त्री नगर व सेंट्रल मार्केट में आवास विकास द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित किए जाने के मुद्दे से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया तथा व्यापारियों के संघर्ष और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। अमित शर्मा ने बताया कि अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के हर संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर बलिया लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय भी उपस्थित रहे।


