लवी त्रिपाठी का तवादला राजेश कुमार निगम के नए अपर

Shekhar Sharma
3 Min Read

नवंबर 2025 में कलेक्ट्रेट में उनकी सरकारी कार अचानक स्टार्ट नहीं हुई, बाद कर्मचारियों ने गाड़ी को धक्का लगाया

मेरठ। लखनऊ से जारी तवादला सूची में नगर निगम की अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी का तवादला कर दिया गया है। राजेश कुमार निगम के नए अपर नगरायुक्त बनाए गए हैं। शासन ने लवी त्रिपाठी को एडीएम प्रशासन सहारनपुर बनाया है जबकि राजेश कुमार यहां आने से पहले एसडीएम सिद्धार्थ नगर थे। इसके अलावा एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह को एमडीए सचिव बनाया गया है। नगर निगम में कुछ दिन पूर्व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर उदयभान को शासन ने भेजा है।

खासा चर्चा में रहा कार्यकाल

बतौर अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी का कार्यकाल काफी चर्चित रहा। नवंबर 2025 में मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उनकी सरकारी कार अचानक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद कर्मचारियों को गाड़ी को धक्का लगाना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिससे प्रशासनिक वाहनों के रखरखाव पर सवाल उठे थे। अगस्त 2025 में नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन और पार्षदों के हंगामे के बीच उनकी उपस्थिति और एक कर्मचारी नेता का स्वास्थ्य बिगड़ने (सीने में दर्द) संबंधी मामलों को लेकर वह घटना काफी चर्चित रही थी। इसी साल यानि मई 2026 में नगर निगम क्षेत्र में बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों व पार्षदों के प्रदर्शन के दौरान वह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची थीं, जहां जनता और प्रशासन के बीच तीखी तकरार हुई थी। हाल ही में अक्टूबर 2026 के प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें मेरठ नगर निगम से हटाकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर के पद पर भेजा गया है।

ऐसा है राजेश कुमार का काम करने का तरीका

राजेश कुमार ने सिद्धार्थ नगर में मई 2026 में डुमरियागंज में तैनाती के दौरान उन्होंने ‘दावत फैमिली रेस्टोरेंट’ पर औचक छापेमारी की थी। इस दौरान व्यावसायिक काम में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पकड़े जाने पर उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज व शोहरतगढ़) में अपने कार्यकाल के दौरान वह दफ्तरों में कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने, कड़ाके की ठंड में देर रात रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने जैसे कार्यों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा में बने रहे।

TAGGED:
Share This Article