डा. वाजपेयी ने किया साइबर सेल का दौरा

Shekhar Sharma
2 Min Read

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता को सबसे बड़ा हथियार बताया, डा. वाजपेयी ने किया साइबर सेल का दौरा

मेरठ। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ‘मेरा संकल्प अभियानÓ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदानÓ कार्यक्रम के तहत निर्धारित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम सेल का दौरा किया। इस दौरान साइबर अपराध की कार्यप्रणाली, अपराध के प्रमुख केंद्रों, अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।
साइबर क्राइम सेल के प्रभारी जगदीश, उप निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह भदौरिया एवं महिला उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति शर्मा तथा अन्य सहयोगियों ने साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया । डा. वाजपेयी ने कहा कि साइबर अपराध का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पहले झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराध के लिए चर्चित था, लेकिन अब लखनऊ, कानपुर तथा राजस्थान सहित देश के अन्य क्षेत्रों में भी साइबर अपराध के नए केंद्र विकसित हो रहे हैं। साइबर अपराधी विभिन्न डिजिटल माध्यमों और ऐप का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में आम नागरिकों को डिजिटल लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

TAGGED:
Share This Article