वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर को

Shekhar Sharma
2 Min Read

33वें मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर बैठक, विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की एक आवश्यक बैठक रविवार को महामंत्री प्रमोद गुप्ता के फूलबाग स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव रखे।बैठक में मुख्य संयोजक अशोक मित्तल व मुख्य महिला संयोजिका गीता जिंदल को बनाये जाने का आपसी सहमति से निर्णय लिया गया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज मेरठ महानगर का 33वां मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर 2026 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही साथ ही खास परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किए जाने की योजना है समारोह के लिए यूपी बोर्ड में 60 प्रतिशत या उससे अधिक तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान के लिए पात्र माना गया है। समाज की ओर से मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी मार्कशीट की छायाप्रति निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान अथवा पदाधिकारी के प्रतिष्ठा एवं आवास पर जमा कराना होगा ताकि ताकि सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा सके।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में श्रीमती गीता जिंदल, उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, श्रीमती गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, संजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, डॉ अमित गुप्ता अमितगुप्ता, अमित अग्रवाल, पारस गुप्ता, राकेश बंसल, अमित गोयल, सहित कार्यकारणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article