कैंट विधायक ने कराया बाबा साहेब की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण

Shekhar Sharma
3 Min Read

मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के कंकरखेड़ा स्थित मैथनीया चौक अंबेडकर भवन पर संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन

मेरठ। ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के अंतर्गत मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के कंकरखेड़ा स्थित मैथनीया चौक अंबेडकर भवन पर संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सौंदर्यीकरण एवं भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों, पार्षद गणों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ नारियल फोड़कर जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी गौरवशाली विरासत को सहेजने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। बाबा साहेब के विचार और आदर्श सदैव समाज को समानता और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने एक साथ बैठकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव) देखा और उनके प्रेरणादायी विचारों को सुना।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद गण, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विकास कार्य व सौंदर्यीकरण

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इसके अतिरिक्त मेरठ कैंट विधानसभा के मोदीपुरम- पलहेड़ा वार्ड 57 स्थित अंबेडकर भवन का सौंदर्यीकरण, जीरो माइल शिवाजी संस्थान स्थित शिवाजी जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट स्टेडियम में कैलाश प्रकाश जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण, ग्राम डाबका स्थित अंबेडकर जी की मूर्ति का सौंदर्यीकरण, नंगला ताशी कंकर खेड़ा स्थित अंबेडकर जी की मूर्ति का सौंदर्यकरण, सदर रवींद्र पूरी स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित अम्बेडकर जी की मूर्ति का सौंदर्यकरण, कचहरी पूर्वी गेट अंबेडकर चौराहा पर डा. अंबेडकर की मूर्ति का सौंदर्यकरण, ग्राम शोभापुर स्थित अंबेडकर पार्क में अंबेडकर मूर्ति का सौंदर्यकरण
कराया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा हर विधानसभा में 1 करोड़ की राशि से 10 अम्बेडकर/ महापुरुषों की मूर्तियों के सौन्दर्यकर हेतु बजट समाज कल्याण विभाग द्वारा दिया गया।

TAGGED:
Share This Article