कैसा रहेगा आपका दिन जानिये

Shekhar Sharma
2 Min Read

नई दिल्ली। 11 अप्रैल 2026 को ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राषि में कारोबारी तरक्की, मिथुन वालों को कैरियर में शानदार और नए अवसर व कन्या राशि वालों को नौकरी में तरक्की व सफलता के संपूर्ण योग हैं इसके इतन वृषभ और तुला राशि वाले यदि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें तो अच्छा है। मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी मंदिर के ज्योतिष विद्धान इन राशि वालों को दूसरे के प्रति बोलचाल में भी सावधानी की सलाह देते हैं और हिदायत देते हैं कि बेहद नरमी से पेश आएं। 11 अप्रैल का दिन आत्मविश्वास और कार्यभार बढ़ाने वाला रहेगा। 

राशियों के अनुसार ऐसा रहेगा दिन

मेष (Aries): कारोबार में उन्नति होगी, मन शांत रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

वृषभ (Taurus): स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

मिथुन (Gemini): करियर में नए प्रोजेक्ट्स और तरक्की के योग हैं। माता से सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer): मन शांत रहेगा, कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। हाइड्रेटेड रहें।

सिंह (Leo): धैर्य रखें, व्यापार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo): नौकरी में तरक्की के शुभ अवसर हैं। कोई अतिथि घर आ सकता है।

तुला (Libra): जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विवादों से बचें।

वृश्चिक (Scorpio): आत्मविश्वास उच्च रहेगा, आय में वृद्धि संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा।

धनु (Sagittarius): कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मकर (Capricorn): सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। वाणी में मधुरता रहेगी।

कुम्भ (Aquarius): फिजूलखर्ची से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन (Pisces): अटके काम पूरे हो सकते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Share This Article