अपना दल (एस) मेरठ परिक्षेत्र के पदाधिकारीयों की घोषणा हुई
मेरठ। अपना दल (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार द्वारा प्रस्तावित एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आर पी गौतम द्वारा संस्तुति किए जाने पर अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी से प्राप्त अनुमोदन के बाद मेरठ परिक्षेत्र के पदाधिकारीयों की घोषणा की गई है पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय श्री मुन्नर प्रजापति द्वारा पत्र जारी कर तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चार क्षेत्रीय महासचिव चार क्षेत्रीय सचिव एक कोषाध्यक्ष व तीन कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई मेरठ परिक्षेत्र में छह जनपद मेरठ, हापुड़,गौतम बुध नगर, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद आते हैं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुलवीर प्रधान, रवि चौधरी,सत्य प्रकाश पांडे महासचिव अशोक कुमार,गौरव शर्मा, नीरज भारद्वाज, बलीचंद पाल क्षेत्रीय सचिव दिनेश भाटी, देवेंद्र मिश्रा, सतपाल शर्मा, राजवर्धन वर्मा कोषाध्यक्ष पवन वर्मा कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, धनंजय सिंह, व रिंकू जाटव की घोषणा पहली सूची में की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार एडवोकेट ने बताया कि सभी जनपदों को प्रतिनिधित्व दिया गया है शीघ्र ही दूसरी सूची जारी कर अन्य पदाधिकारीयों की भी घोषणा की जाए।


