किसी भी वक्त किया जा सकता है जारी, सभी तैयारियां कर ली गयी हैं पूरी, स्टूडेंटस को भी बेसब्री से रिजल्ट आने का है इंतजार
नई दिल्ली/मेरठ। सीबीएसई का इंटर का परीक्षा परिणाम किसी भी वक्त आ सकता है। वैसे जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मई माह बताया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हें। सीबीएसई की तमाम साइटें भी अपडेट हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर के मेरठ छावनी वेस्ट एंड रोड स्थित ऋषभ एकाडेमी की ओर से सभी स्टूडेंट के लिए परीक्षा परिणाम संबंधित कुछ सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। माना जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड दिन के वक्त ही परीक्षा परिणाम जारी करेगा। ऋषभ एकाडेमी सभी स्टूडेंट के साथ लगातार टाइअप किए हैं। स्टूडेंट भी लगातार पल-पल की जानकारी अपडेट कर रहे हैं। जब तक परिणाम नहीं आ जाता तमाम स्टूडेंट टेंशन में ही रहेंगे। अनुमान है कि रिजल्ट 10 मई से 20 मई के बीच घोषित किया जा सकता है। परीक्षा इस साल 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। पिछले ट्रेंड को देखते हुए मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट आने की उम्मीद है।
ऐसे कर सकते हैं परीक्षा परिणाम की जानकारी
ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने बताया कि उन्हें भी रिजल्ट का इंतजार है। उन्होंने स्टूडेंट को सलाह दी है कि रिजल्ट घोषित होते ही आप इसे आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड करें। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स esults.cbse.nic.in,cbse.gov.in,cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। डा. संजय जैन ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए यह भी जानकारी दी कि आसान तरीका यह है कि इसके लिए सबसे पहले किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर,स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें। सबमिट बटन दबाएं। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाए। डा. संजय जैन ने सभी स्टूडेंट के लिए बेस्ट ऑफ लक भी बोला है।


