राहुल प्रियंका की मौजूदगी में सीएम का शपथ ग्रहण

Shekhar Sharma
3 Min Read

खचाखच भरे सेंट्रल स्टेडियम में वीडी सतीशन का शपण समारोह, तमाम दिग्गज कांग्रेसी रहे मौजूद

नई दिल्ली। एक दशक बाद केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन की वापसी हुई है। यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं। वहीं दूसरी ओर आज तिरूवंदतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में वीडी सतीशन का शपथग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के पहली पांत के सभी नेता मौजूद रहे। कई राज्य के सीएम भी इस मौके पर मौजूद रहे। राज्यपाल आरवी आर्लेकर ने सतीशन के साथ 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को भी पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जश्न में सरोबार तिरूवंतपुरम

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी के साथ तिरूवंतपुरम समेत राज्य के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे रहे। नई सरकार का शपथ ग्रहण भी किसी जश्न से कम नहीं था। वीडी सतीशन के अलावा कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश ने भी शपथ ली। वहीं दूसरी ओर IUML को पांच मंत्री पद मिले हैं। पार्टी की ओर से पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर को कैबिनेट में जगह दी गई है। मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन भी मंत्री पद की शपथ ली।

राहुल की नसीहत गलती का अहसास

सीएम पद की शपथ लेने के बाद सतीशन तेजी से राहुल गांधी व उनके बराबर में मौजूद प्रियंका गांधी का अभिवादन करने को पहुंचे, जब वह अपनी सीट की ओर बढ़ रहे थे, उसी समय राहुल गांधी ने उन्हें नसीहत दी कि पार्टी के सभी सीनियर से जाकर मिलें। सतीशन को गलती का अहसास हुआ और बगैर देरी किए वह अगले ही पल मल्लिकार्जुन खड़ेगे व दूसरे सीनियर नेताओं का अभिवादन करने पहुंच गए। सतीशन ने केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का भी अभिवादन किया।

बच्ची के साथ मासूम बन गए राहुल

केरल में मुख्यमंत्री पद समारोह के दौरान राहुल गांधी और उनकी बहन ने मंच पर मौजूद एक नन्ही बच्ची से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्ची से आत्मीय बातचीत करते हुए उसके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा। बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है। राहुल गांधी इस नन्हीं बच्ची से ऐसे बात कर रहे थे मानों दोनों बहुत पुराने दोस्ते हों। यह बच्ची भी राहुल गांधी के साथ कम्फ्रट नजर आयी। यह सरल और भावनात्मक पल वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article