
स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनने पर पहली बार शहर में पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत, भाजपाइयों ने की पुष्प वर्षा
मेरठ। योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार अपने शहर में पहुंचे डा. सोमेन्द्र तोमर ने काली पलटन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के आह्वान पर डा. सोमेन्द्र तोमर रैपिड से मेरठ पहुंचे और भैंसाली रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां उतरने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नमो भारत ट्रेन से पहुंचे मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ अंडरग्राउंड स्टेशन पर जुटी। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कार्यक्रम संयोजक सुरेश जैन रितुराज, राहुल गुप्ता, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंहल, भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, करूणेश नंदन गर्ग, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, संदीप अल्फा, अमन गुप्ता, दीपक शर्मा, अंकुर खंदक, संगीता पंड़ित, मुक्ता जैन, आकांक्षा कन्नौजिया, मंदिर समिति के अशोक चौधरी, सुनील गोयल, वीरेन्द्र सिंहल समेत भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
शहीदों को किया नमन
स्टेशन से बाहर आकर डा. साेमेन्द्र तोमर भैंसाली शहीद स्मारक पहुंचे। वहां शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों काे नमन किया। इसके बाद वह पैदल ही ओघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। आसमान से आग बरसाती चिलचिलाती धूप की परवाह ना करते हुए तमाम कार्यकर्ता डा. साेमेन्द्र तोमर के साथ बाबा औघड़नाथ काली पलटन मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के बाद पंजाब सैंटर चौराहे से वाया सरकुलर रोड होते हुए हनुमान चौक पहुंचे। हनुमान चौक पर व्यापारियों ने शानदार स्वागत किया। वहां से वाया आबूलेन स्वागत कराते हुए पीएल शर्मा रोड पहुंचे।
व्यापारियों ने किया स्वागत
बेगमपुल पहुंचने पर भी डा. सोमेन्द्र तोमर का जोरदार स्वागत किया गया। यहां भारी संख्या में भाजपाई व व्यापारी एकत्र थे। उन्होंने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को फूलमालाओं से लाद दिया। यहां से वह कचहरी पहुंचे। कहचरी से अंबेकडर चौराहा और वहां से सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए। सर्किट हाउस पहुंचने पर समर्थकों ने सोमेन्द्र तोमर जिंदाबार के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सर्किट हाउस में महानगर का पूरा संगठन मौजूद था। भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की थी। डा. सोमेन्द्र तोमर सभी से मिले।


