अवैध कब्जों पर काशी में गरजा निगम का बुल्डोजर

Shekhar Sharma
3 Min Read

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को निगम अफसरों व प्रवर्तन दल की मौजूदगी में किया ध्वस्त

मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी जमीन पर कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के संदेश के बाद नगरायुक्त ने पूरे महानगर में सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान छेड़ा हुआ है। इसीक्रम में परतापुर के काशी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर किए गए अवैध निर्माण को नगर निगम के बुल्डोजर ने जमीनदोज कर दिया। काशी में की गई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। वहीं दूसरे और नगरायुक्त के इस अभियान से सरकारी जमीनों पर कब्जे करने वाले भूमाफिया दशहत में नजर आ रहे हैं। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर निगम का दस्ता अब तक कई इलाकों में कार्रवाई कर सरकारी जमीन को मुक्त करा चुका है। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

मची रही अफरा-तफरी

काशी गांव में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को घर पर उस पर ब्लात कब्जा कर लिया। वहां अपने कब्जे को पक्का साबित करने के लिए इन लोगों ने वहां पक्के निर्माण कर लिया। इस पूरी जमीन पर बड़े-बड़े स्ट्रक्चर खड़े कर दिए। फिल्ड स्टाफ की मार्फत जब यह जानकारी नगरायुक्त तक पहुंची तो उन्होंने संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर ली। रिपोर्ट में सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि की साबित होते ही नगरायुक्त ने तत्काल सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए निर्देश दिए साथ ही नगर निगम प्रवर्तन दल को निगम के स्टाफ की सुरक्षा में साथ जाने को कहा। निगम स्टाफ अपने साथ प्रवर्तन दल को लेकर काशी में उस स्थान पर पहुंचा जहां कब्जा किया गया था। वहां चारों ओर से घेराबंदी कर कब्जे वाले भवनों पर जेसीबी लगाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। हालांकि इस कार्रवाई की खबर पहले ही काशी गांव में पहुंच गयी थी। जब तक कार्रवाई चलती रही पूरे गांव में निगम के अफसरों के खौफ के चलते अफरा-तफरी मची रही।

पूरे महानगर में अभियान

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने इन दिनों पूरे महानगर में अभियान चलाया हुआ है। अब तक कई इलाकों में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही इससे नाले नालियों की सफाई में सबसे ज्यादा सुविधा हुई है। इसी क्रम में निगम के दस्ते अब तक जिन इलाकों में कब्जा मुक्ति अभियान चला चुके हैं। उन्हों गढ़ रोड पर मेडिकल व आनंद हॉस्पिटल इलाका, विश्वविद्यालय इलाका, परतापुर क्षेत्र, दिल्ली रोड, कुटी, कंकरखेड़ा क्षेत्र, वेदव्यासपुरी आदि इलाके शामिल हैं। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नाले नालियों पर किए गए अवैध कब्जे मुक्त कराने में किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। पूरी सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है।

TAGGED:
Share This Article