अचानक कंकरखेड़ा बिजलीघर पहुंचे एमडी

Shekhar Sharma
2 Min Read

मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, उपकरणों की जांच की, पुख्ता इंतजाम करने को कहा

मेरठ। उपभोक्ताओं को मानसून के मौसम में निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता द्वारा कंकरखेड़ा 33/11 केवी बिजलीघर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक परिसर में रखे बिजली उपकरणों की जांच की उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में उपभोक्ताओं की बिजली बाधित न हो, विद्युत व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाय। बिजलीघर में लगे सभी बड़े उपकरणों की जांच की गई और उन्हें पूरी तरह सही एवं सुरक्षित पाया गया। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलती रहेगी। परिसर में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है जिसका काम बहुत अच्छी गुणवत्ता से किया गया है। इससे कंकरखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लो.वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा और बेहतर आपूर्ति मिलेगी।

भोला फीडर की सुरक्षा प्रणाली देखी

भोला फीडर की सुरक्षा प्रणाली की जांच की गई। इसमें एक छोटी खामी मिली, जिसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मे राहत मिलेगी। लाइनमैन की सुरक्षा के दृष्टिगत आई आई टी कानपुर द्वारा विकसित ब्रेकर गार्ड सिस्टम की समीक्षा की एवं ओटीपी आधारित शटडाउन सिस्टम हेतु निर्देशित किया। प्रबंध निदेशक ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता उपभोक्ता है। मानसून में उपभोक्ताओ को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके, इस सम्बंध मे सभी अधिकारियो को हर स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। कंकरखेड़ा बिजलीघर में किए गए सुधारों से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।” निरीक्षण के दौरान एनके मिश्र, निदेशक (तकनीकी), आरके मिश्र मुख्य अभियन्ता मेरठ जोन प्रथम मेरठ, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article