मेरठ का अग्रोधाम बनेगा विश्व का दूसरा भव्य अग्रोधाम

Shekhar Sharma
3 Min Read

विनीत अग्रवाल शानदा बोले महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर आगे बढ़ेगा समाज

मेरठ। मवाना रोड स्थित जीके फार्म हाउस में सुरेश गुप्ता ‘देवप्रियाÓ के आतिथ्य में श्रीअग्रसेन सेवा ट्रस्ट की भव्य आम सभा, स्नेह मिलन एवं मैंगो पार्टी अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इसमें ें ट्रस्टियों, अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माँ महालक्ष्मी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने कहा कि श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा, संस्कार, संगठन और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त अभियान है तथा सताब्दी नगर में निर्माणाधीन अग्रोधाम आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर सिद्ध होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके द्वारा स्थापित सहयोग एवं समरसता के सिद्धांतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है तथा अग्रोधाम समाज की एकता और संगठन का प्रतीक बनेगा। श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं ट्रस्ट की राष्ट्रीय मुख्य इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समता, सहयोग, सेवा और समृद्धि पर आधारित शासन व्यवस्था स्थापित कर समाज को ‘एक ईंट, एक रुपया का अमर संदेश दिया, जो सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और अंतिम व्यक्ति के उत्थान का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सताब्दी नगर, मेरठ में निर्माणाधीन अग्रोधाम में महाराजा अग्रसेन का भव्य मंदिर, माँ महालक्ष्मी का दिव्य मंदिर, शिव-पार्वती परिवार मंदिर, 51 फीट ऊँची भगवान हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 72 स्टूडियो अपार्टमेंट्स, 50 बेड का आधुनिक अस्पताल, 60म120 के दो विशाल सभागार तथा अनेक सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े प्रकल्प विकसित किए जा रहे हैं और यह केवल निर्माण कार्य नहीं बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, संस्कार और समाज उत्थान का एक विराट अभियान है, जिसमें प्रत्येक अग्रबंधु को तन, मन और धन से सहभागी बनना चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल, महामंत्री गिरीश कुमार बंसल, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ‘देवप्रियाÓ, मंत्री अश्विनी गुप्ता, ऋषि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article