कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीन डागर व महासचिव रघुनंदन त्यागी तथा डा. जय शुकमा ने किया संबोधित
मेरठ। कांग्रेस विचार विभाग की सदरा चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुई जनसभा में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा जमकर गूंजा। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा पर इसको लेकर हमलावर रहे। इस मौके पर कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीन डागर ने भाग लिया ! सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी ने की विचार विभाग से राष्ट्रीय चेयरमैन के साथ कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी व ऑल इंडिया काग्रेस कमेटी की सदस्य राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन डा. जया शुकमा ने भी भाग लिया । सभा में कांग्रेस विचार विभाग के मेरठ मण्डल अध्यक्ष राकेश कशवाहा ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्रियो ने देश को बहुत दिया है। पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी कमाई का 90′ सम्पति देश को दान कर दो, इंदिरा गाँधी ने अपने सारे ज़ेवर इस देश को दान कर दिए थे, राजीव गांधी ने अपने प्राण इस देश को दान कर दिए लेकिन आज के प्रधानमंत्री इस देश को बेचने के साथ-साथ उनके सहभागि मंदिरों के दान तक चुरा रहे है राष्ट्रीय चेयरमैन ने कांग्रेस के पुराने शासन पर प्रकाश डाला। जि़ला अध्यक्ष गौरव भाटी ने छात्रों के पेपर क होना ! छात्रो का आत्महत्या करना, रोज़गार न होना, महंगाई बढ़ना, लाखो करोड़ो रूपये का चंदा गायब कर देना इससे ये दिख जाता है कि आज की सरकार कितनी कमज़ोर है।
ये रहे मौजूद
इस सभा में उपस्थित कपिल शर्मा, आमिर रजा, डॉ जफरुल्ला खान, त्रिवेन्द्र शर्मा, सरताज गाजी, रघुनंदन, योगी जाटव, सुशीला कोहली, डा. सुलतान, चौधरी यशपाल, संदीप शर्मा, सीमा शर्मा, उदयवीर, ज्ञानेदर भड़ाना, राहुल, रहीश, अभित, सोनू, सत्यप्रकाश, मनिष, नासिर, सुहक, साकिर, अहमदुल्ला, उवैस अंसारी आदि मौजूद रहे।


