कांग्रेस का छात्रों की गूंज आक्रोश मार्च

Shekhar Sharma
3 Min Read

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ छात्रों ने बुलंद की आवाज

मेरठ। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान के अंतर्गत छात्रो की गूंज कार्यक्रम के मेरठ शहर संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल छात्र आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद की। यह मार्च चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर तेजगढ़ी होते हुए वापस चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए तथा ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो ‘, ‘पेपर लीक बंद करो ‘, ‘युवाओं को रोजगार दोÓ और ‘शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओÓ जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। मार्च को संबोधित करते हुए अभियान के शहर संयोजक अवनीश काजला ने कहा कि देश का छात्र और युवा वर्ग आज शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी और अवसरों की कमी से बेहद परेशान है। केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंजÓ अभियान छात्रों की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है और मेरठ में इसे अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद मेरठ में अब तक लगभग 7,000 छात्र-युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं और अभियान को लगातार व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 9 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से मेरठ से लाखों छात्र-युवा जुड़कर शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

ये रहे मौजूद

मार्च में मुख्य रूप से जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, हेमंत प्रधान,अल्तमस त्यागी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, संजय कटारिया, राज केशरी,विनोद सोनकर ,रवि कुमार, रीना शर्मा, मुस्ताजब चौधरी, अज़ीम प्रधान, सरताज चौधरी, राहत चौहान, यूसुफ अंसारी, इकराम चौधरी, दिनेश उपाध्याय, राजेंद्र जाटव, शिवकुमार शर्मा, विकास शर्मा, सोनम रानी, बबली देवी, अनिल प्रेमी, विनोद सोनकर, नसीम राजपूत, निशांत तोमर, शहबाज़ अली, इकरामुद्दीन अंसारी, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, प्रवीण कुमार, अवधेश सक्सेना , मुजाहिद , यासिर सैफी सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article