चारों पीठों के शंकराचार्य को सौंपे श्रीराम मंदिर

Shekhar Sharma
3 Min Read

अयोध्या में राम मंदिर में चंदा लूट मामले के खिलाफ जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सुप्रीमकोर्ट से जांच की मांग, सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली

मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में ज़िला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उचित निष्पक्ष जांच एवं इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी चारों पीठ के परम पूजनीय शंकराचार्य को सौंपे जाने के विषय में भारी बारिश के दौरान भी सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा न्यू नगर निगम, गढ़ रोड के सामने के•डी शर्मा जी की शर्मा मार्केट से शुरू होकर गोल मंदिर पर जाकर समाप्त हुई ।

आरएसएस के लोग निकाले जाएं बाहर

ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है लेकिन सारी घोषणा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द गिरी कर रहे हैं जो ख़ुद सवालों के घेरे में हैं यही नहीं RSS के उत्तर प्रदेश प्रभारी कृष्ण मोहन को राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव नियुक्त कर दिया गया है जिन RSS वालों के रहते चोरी हुई उन्हें तो निकाल बाहर करना चाहिए था उल्टे यहां उनका वर्चस्व बढ़ाया जा रहा है असल में तो इस पूरे ट्रस्ट की विश्वसनीयता ख़त्म हो चुकी है इसे भंग कर देना चाहिए इस ट्रस्ट को बनाने वाले, इसको RTI से बाहर करने वाले, इसकी जवाबदेही खत्म करने वाले और राम मंदिर में शिलान्यास से लेकर प्राण प्रतिष्ठा करने वाले नरेंद्र मोदी की चुप्पी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ट्रस्ट को भंग करके उसमें मर्यादित, धर्म पराणय और सम्मानित लोगों को रखा जाए RSS के चढ़ावा चोरो की टोली का प्रभु राम के मंदिर में कोई काम नहीं है। मेरठ ब्लॉक अध्यक्ष अरूण कौशिक ने कहा कि बहुत जल्दी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मेरठ सांसद जिन्होंने खुद मर्यादा पुरुषोत्तम राम का किरदार निभाया था जिनके सेंट्रल मार्केट पहुंचने पर राम जी के भजन गये जा रहे थे उनका घेराव कर उनसे इस चंदा चोरी के बारे में सवाल करेगी कि चंदा कहा गया किसने खाया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सय्यद आमिर रज़ा, के डी शर्मा, अरुण कौशिक, सपना सोम, नसीम सैफी, हेमंत प्रधान, पीताम्बर सिंह प्रजापति, राकेश कुशवाह, तरुण शर्मा, रुस्तम सैफी, मुरसलीन चौहान, सोनू गौतम, एस के शाहरुख, जैनेंद्र जाटव, विजय चिकारा, नवीन गुर्जर, रईस अहमद, मुजीब खान, मतलूब, नेमपाल तोमर, अमित गुप्ता, शाहनवाज़, नीरज सोम, अब्दुल हक त्यागी, इलियास राईन, उवैस अंसारी, अरुण कुमार, इरशाद सैफी, महबूब, सलाउद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article