जिला भाजपा की मासिक बैठक में संगठन की समीक्षा

Shekhar Sharma
3 Min Read

क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे मौजूद

मेरठ। जिला भाजपा की मासिक बैठक में कार्यों की समीक्षा की गयी। कई निर्देश दिए गए। संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। मुख्य वक्ता मानसिंह गोस्वामी ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी अभियानों को लेकर व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें बूत सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म वृक्षारोपण, एक पेड़ मां के नाम, एवं एमएलसी शिक्षक पर विस्तार से चर्चा की गई। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का लक्ष्य दिया गया। यह लक्ष्य 28,000 है इसमे से जिले में 4500 प्रमाण पत्र तैयार कर लिए हैं। एमएलसी शिक्षक पर व्यापक रूप से चर्चा की गई, सभी मंडल स्तर पर संयोजक बनाए गए हैं। प्रत्येक मंडल में 11 सदस्यों की टोली मंडल में कार्य करेगी एवं निर्धारित समय में अपने लक्ष्य को पूर्ण करेंगी। जिसमें मंडल स्तर जिला स्तर पर अपने पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता को पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता को बताना है। जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा,तभी सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।

22 को चारों विधानसभा के बूथ सम्मेलन

जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा, आगामी 22 तारीख को जिले की चारों विधानसभा में बूथ सम्मेलन होंगे। हमारा बूत सबसे मजबूत, बूत जीता तो चुनाव जीता, इसी मंत्र के साथ, हम सभी कार्यकर्ताओं को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाना है। कार्यकर्ताओं को यह ध्यान में रखना है, की भारतीय जनता पार्टी के यह संस्कार है कि एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा रिक्त सीट पर वहां के मंडल अध्यक्ष को चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाता है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार, सुंदर आचरण करना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी एवं अंकुर राणा ने बैठक को संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

जिला संगठन के मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह,अंकुर राणा, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,ओमप्रकाश पाल,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान, मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना, राजेश,सोम, वीर चौधरी,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम, विनोद जैन, मनिंदर विहान,प्रताप सिंह, एवं वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article