सदर छोटा खाटू श्याम का कांवड़ शिविर

Shekhar Sharma

गौरव गोयल ने अपने पूरे परिवार को कांवड़ियों की सेवा में लगाया

मेरठ। सदर छोटा खाटू धाम मंदिर की ओर से। वेस्टन रोड सदर बाजार पर लगाया गया कावड़ सेवा शिविर जिसमें पहले दिन चाय पकोड़ी तहरी के प्रसाद का विवरण किया गया। आयोजक गौरव गोयल ने बताया कि आज दूसरे दिन में शरबत तहरी का प्रसाद और रात में कड़ाई का दूध भोलो की सेवा में रखा जाएगा शिविर में गौरव गोयल अतुल गुप्ता नूपुर गोयल राहुल सिंघल शोभित गोयल राम अनुज सिंगल अनिल गर्ग अरुण आदि का सहयोग रहा प्रति वर्ष यह शिविर दो दिन तक लगाया जाता हैं जिसमें सैकड़ों शिव भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं शिविर में भोलो के लिए पंखे सोने की व्यवस्था लाइट साउंड आदि लगाई जाती है।

सेवा की होड़

इस शिविर में आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए आयोजकों में होड़ मची है। सेवा करने में सबसे आगे खुद इस शिविर को लगाने वाले गौरव गोयल नजर आते हैं। उन्होंने अपने पूरे परिवार को कांवड़ियों की सेवा में लगाया हुआ है। इस शिविर की चर्चा अन्य जगह भी हो रही है।

TAGGED:
Share This Article