घुटने-घुटने पानी से होकर जाने की मजबूरी

Shekhar Sharma
4 Min Read

वार्ड नंबर 48 माधवपुरम सेक्टर 3, वार्ड नंबर 81 तारापुरी, वार्ड 88 श्याम नगर, वार्ड 76 श्याम नगर पूर्वी, वार्ड नंबर 89 रशीद नगर, वार्ड नंबर 90 फिरोज नगर, वार्ड नंबर 56 साद्दिक नगर बदहाल


मेरठ। शहर की पुरानी आबादी वाले कई इलाकों में लोगों को घुटने-घुटने पानी से होकर गुजरना पड़ा। आज सुबह हुई मूसलाधारा बारिश की वजह से महानगर के वार्ड नंबर 48 माधवपुरम सेक्टर 3, वार्ड नंबर 81 तारापुरी, वार्ड 88 श्याम नगर, वार्ड 76 श्याम नगर पूर्वी, वार्ड नंबर 89 रशीद नगर, वार्ड नंबर 90 फिरोज नगर, वार्ड नंबर 56 साद्दिक नगर आदि क्षेत्रों में आसामान से बारिश के नाम पर मुसीबत बरसी। कुछ ही देर की बारिश में इन सभी इलाकों में घुटनों-घुटनों पानी भर गया। हालांकि मौसम तो पहले से खराब चल रहा है, कई दिन से बारिश भी हो रही हैं, लेकिन आज सुबह अचानक हुई बारिश के लिए शायद इन इलाकों के लोग तैयार नहीं थे। ये तमाम लोग काम धंधों पर जाने को तैयार थे, लेकिन अचानक मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों के कदम थम गए। काफी देर तक बारिश के रूकने का इंतजार करते रहे, जब बारिश नहीं रूकी तो उन्हें बारिश के बीच से ही होकर निकला पड़ा, जब घर से बाहर कदम रखा तो रास्तों पर घुटनों-घुटनों पानी था।

घरों व दुकानों में भरा पानी

बारिश के कारण हुए जलभराव के दौरान नालियां भरकर चलने लगी और फिर पानी का बहाव रूक गया। पानी आगे जाना बंद हो गया। नालियों का गंदा पानी रोड पर फैल गया। रास्ते घुटने-घुटने पानी से भर गए। तमाम मकानों व दुकानों में सड़क पर जमा पानी भरने लगा। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले साफ न होने के कारण इन क्षेत्रों में व्यापक जल भरा हो रहा है। ओड़ियन नाला गंदगी से अटा पड़ा है जिस कारण विभिन्न नाली का पानी नालों में नहीं जा पा रहा। मुख्य नाला ऊंचा हो गया है और नालियां नीची पड़ गईं, जिस कारण क्षेत्र वासियों को जय भराव का सामना करना पड़ रहा है तथा माधवपुरम सेक्टर 3 में बारिश के 2 घंटे के बाद भी अभी तक नालियों का सीवर का गंदा पानी गलियों में भरा हुआ है, जिससे क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के महापौर को नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायकों को बधाई देते हैं कि उन्होंने सरकार के नारे को साकार किया है जिसमें सरकार ने कहा था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और यह स्मार्ट सिटी है और यह सभी आदर्श वार्ड हैं जिनमें सभी अनुभवी पार्षद भी हैं, उसके बाद भी जनता जल भराव से मुक्ति नहीं पा सकती है और जगह-जगह कूडे के ढेर लगे हैं जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीपीनगर वाले सेतु के पास बने मुख्य नाला एवं शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन व ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास अंडरग्राउंड मुख्य नाले की तली झाड़ मैन्युअल सफाई कराई जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को गंदगी और जल भराव से मुक्ति मिल सके।

निगम अफसरों को चिट्टी

इन तमाम इलाकों की समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षद अफजाल सैफी, चौधरी आस मोहम्मद अध्यक्षा सपा दक्षिण विधानसभा, मोहम्मद काशिफ मंसूरी अध्यक्ष वार्ड नंबर 48 माधवपुरम, नन्हे खान अध्यक्ष वार्ड नंबर 81 ने महापौर व नगरायुक्त समेत नगर निगम के सभी अफसरों को पत्र लिखा है।

TAGGED:
Share This Article