मुख्य यजमान श्रीमती आरती गुप्ता एवं श्री गौरव गुप्ता (महामंत्री स्वराज पथ व्यापार संघ) रहे
मेरठ। श्रावण मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री वामन भगवान मंदिर समिति द्वारा दूधिया अभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । दूधिया अभिषेक व महाआरती के मुख्य यजमान श्रीमती आरती गुप्ता एवं श्री गौरव गुप्ता (महामंत्री स्वराज पथ व्यापार संघ) के कर कमलों द्वारा अर्पित किया गया । शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः काल से ही मन्दिर प्रागंण में कावड़ियों व श्रद्वालुओं के द्वारा भगवान के शिवलिंग पर गंगा जल,दूध,विल्व पत्र,पंचामृत पुष्प आदि अर्पित किया व आज भगवान आशुतोष शिव जी व माता पार्वती जी का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया दूधिया अभिषेक भोग विषेश पूजन एवं महाआरती वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडित नंदकिशोर शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया । पूजन,महाआरती के पश्चात दूधिया प्रसाद का वितरण मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसे मंदिर प्रांगण में उपस्थित है सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया ।
ये रहे मौजूद
अंकित गुप्ता मनु कार्यकारिणी सदस्य श्री वामन भगवान मंदिर समिति सदर गंज बाजार छावनी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल , महामंत्री समीर खुराना , कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग , कार्यकारिणी सदस्य अंकित गुप्ता मनु ,कमल किशोर गुप्ता , राजीव रस्तोगी , अजय अग्रवाल, नानक चंद अग्रवाल , अशोक मित्तल आदि उपस्थित रहे ।


