एडवाइजरी के बाद कैंट में हाईअलर्ट पर सेना

Shekhar Sharma
4 Min Read

शहर में भी बरती जा रही है अतिरिक्स सावधानी, होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग अभियान, संदिग्धों पर नजर

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कमांड से एडवाइजरी के बाद कैंट में हाईअलर्ट पर है। तमाम चैक पाइंटस पर सेना मुस्तैद है। सिविल एरिया से मिलने वाले कैँट के तमाम पाइंटों पर स्वचालित हथियारों से लैस फौजी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कैंट में एवन लेंड वाले एरिया में सिविलियन की आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है। कैंट के रेस रोड, माल रोड, कैंट स्टेशन, पाइन स्कवॉयर, काली पलटन मंदिर क्षेत्र, पंजाब सैंटर, कासमपुर, बीसी लाइन, बाईआई लाइन व तोपखाना के अलावा कैंट के तमाम एवन लेंड एरिया वाले इलाकों में फौजी जवान मुस्तैद नजरआते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जिन पाइंटों पर सेना ने अपने पिकेट लगायी थीं, वो पिंकट अभी भी एक्टिवेंट हैं वहां पर सेना के जवाना मुस्तैदी से जमे हैं। माल रोड स्थित व्हिलर क्लब के अलावा तमाम आर्मी मैस तथा दूसरे सैन्य प्रतिष्ठानों व सैन्य अफसरों की कालोनियां पर भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है।

तमाम स्थानों पर जबरदस्त चैकिंग

15 अगस्त के मौके पर अनिष्ट की आशंका के चलते पूरे महानगर के तमाम होटल, ढावों के अलावा रेलवे स्टेशनों व बस स्टेंड के अलावा सभी सार्वजनिक स्थानों पर जांच ऐजेसिंया सतर्कता बरत रही हैं। होटलों में चैकिंग की जा रही है। इसी चैकिंग के चलते होटल मालिकों ने कपल को रूम देने बंद कर दिए हैं। सबसे ज्यादा चैकिंग अभियान सदर के आबूलेन व बेगमपुल स्थित होटलों में। इनके अलावा गढ रोड के होटलों में तथा खासतौर से उन होटलों को चैक किया जा रहा है जहां घंटों के हिसाब से रूम दिए जाते हैं। शहर घंटाघर और थापर नगर था अन्य जहां भी इस प्रकार से रूम दिए जाते हैं वहां भी चैकिंग की गयी। वहीं दूसरी ओर गंग नहर पर एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों, वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और सीट बेल्ट का उपयोग न करने वालों पर ध्यान केंद्रित किया। चैकिंग के लिए कुल 302 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें बॉर्डर और मुख्य मार्ग शामिल हैं।

संवेदनशील इलाकों में चौकसी

हालांकि पूरा महानगर स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शरीक है, लेकिन इसके बाद भी महानगर के तमाम संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में चौकसी बरती जा रही है। शहर के भूमियालपुल, लिसाड़ी रोड, गोला कुंआ, भगत सिंह मार्केट-शाहपीरगेट, शहर कबाड़ी बाजार, इमलियान, शहर घंटाघर, हापुड़ रोड नौचंदी क्षेत्र आदि में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर मेरठ रेंज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को 24 जोन और 81 सेक्टरों में बांटकर लगभग 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे रेंज की यदि बात की जाए तो बताय गया है कि रेंज में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 4,000 पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। रक्षा को प्रभावी बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को 24 जोन और 81 सेक्टरों में बांटा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 62 क्यूआरटी का गठन किया गया है। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Share This Article