गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री वामन भगवान मंदिर समिति द्वारा श्रावण मास विशाल भंडारे का आयोजन 21 अगस्त को
मेरठ। छावनी के सदर स्थित पौराणिक श्री वामन भगवान मंदिर में 21 अगस्त को मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सावन के मौके पर अखंड़ भंडारा कराया जाएगा। भंडारे के आयोजक भाजपा नेता व संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री तथा मंदिर प्रबंध कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य अंकित मनु ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री वामन भगवान मंदिर समिति द्वारा श्रावण मास विशाल भंडारे का आयोजन 21 अगस्त 2026 शुक्रवार को अपराह्न 12.30 बजे मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा । उन्होंने जानकारी दी कि इस भंडारे में नगर के तमाम गणमान्य नागरिक व भाजपा के तमाम नेता जिनमें सांसद, विधायक व मंत्री तथा संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इनके अलावा सदर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।


