सरकारी महकमों पर नियम लागू क्यों नहीं

Shekhar Sharma
3 Min Read

कामर्शियल गाड़ियों पर दस साला स्क्रेप नीति लागू किए जाने पर गौरव शर्मा ने उठाए सवाल

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियो ने आर टी ओ ऑफिस मे आर टी ओ (ई ) अमरीश जी ओर ए आर टी ओ (ई ) रजनीश से मुलाक़ात की उन्होंने आर टी ओ को अवगत कराया की मेरठ मे कुछ दिनों से 10 साल पुराने कॉमरसियल वाहनों को रोककर उन्हें बंद कर उन्हें स्क्रैप नीति मे डाला जा रहा है।

गौरव शर्मा ने दिखाया आइना

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आरटीओ ई को आइना दिखाते हुए सवाल किया कि जो कायदे कानून कामर्शियल गाड़ियों पर लागू किए जा रहे हैं, वो सरकारी महकमों पर लागू क्यों नहीं किए जा रहे। गौरव शर्मा ने कहा की जो 10 साल पुराने वाहन है वह कोमरसियल मे नहीं प्राइवेट से लेकर सरकारी विभागो मे चल रहे है। अगर कामर्शयल वाहन ही स्क्रैप नीति मे डालने है तो सर्वप्रथम पहले सरकारी वाहनों पर अंकुश लगाया जाये ओर उनको बंद किया जाये। उनके साथ सरकारी विभागों मे जो वाहन चल रहे है उनको स्क्रैप नीति मे लाया जाए। प्राइवेट मोटर साईकिल ओर अन्य वाहन चल रहे है उनको स्क्रैप नीति मे लाया जाए। क्योंकि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करना आज के समय मे बहुत ही कठिन हो गया है। नए ट्रक को खरीदने की स्थिति ट्रांसपोर्टर की नहीं है। मेरठ एनसीआर मे आता है लेकिन एनसीआर जैसी सुविधा मेरठ मे नहीं है। दस साल पुराने वाहन को दूसरे जिलों मे चलने के लिए एनओसी लेकर ट्रांसपोर्टर स्वेच्छा से 5 साल चलाने को तैयार है। स्क्रैप नीति का लाभ ट्रांसपोर्टर को नहीं मिल रहा है वह वाहन दूसरे प्रान्त ओर जिलों मे चल मे चल सकते है। अगर आर टी ओ विभाग को सख़्ती करनी है तो पहले सरकारी विभाग पर की जाए ये मांग ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आर टी ओ (ई ) से की है आर टी ओ ने 29 अगस्त को मीटिंग करने का समय दिया है ट्रांसपोर्टर अपनी मांगो को उस मीटिंग मे रखेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर महामंत्री दीपक गांधी, सरदार खेता सिंह, अंकुर प्रजापति, रोहित कपूर, सरदार संतोक सिंह, सरदार प्रेम सिंह,मोहित शर्मा, मयंक जैन मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article