सागर में टेंट डीलर सोसाइटी की सालाना सभा

Shekhar Sharma
2 Min Read

राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, पेट्रन , छत्तीसगढ़ टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ , चेयरमैन दादू पुरोहित ,सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , राष्ट्रीय महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर , उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम, मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्राजीव जैन , महासचिव सतनाम सिंह होरा , दिल्ली अध्यक्ष राम नाथ चड्ढा, विजेंद्र मान , लोकेश वत्स, श्रीकिशन कुमार , जितेंद्र कुमार , सुरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन

सागर/मेरठ। फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी (रजि०) का लक्ष्मीनारायण वाटिका जिला सागर, मध्य प्रदेश में छठी वार्षिक सभा का आयोजन हुआ। सभा का उद्घाटन ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल, पेट्रन , छत्तीसगढ़ टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ , चेयरमैन दादू पुरोहित ,सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , राष्ट्रीय महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर , उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम, मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्राजीव जैन , महासचिव सतनाम सिंह होरा , दिल्ली अध्यक्ष राम नाथ चड्ढा, विजेंद्र मान , लोकेश वत्स, श्रीकिशन कुमार , जितेंद्र कुमार , सुरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विपुल सिंहल का एकता पर बल

इस मौके पर विपुल सिंघल ने व्यवसायियों को संगठन की एकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टेंट व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक लेजाने के लिए मार्गदर्शन दिया। सरकार से टेंट व्यवसायियों पर से जी एस टी की दर को 18% से कम कर 5%किए जाने, प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की तर्ज पर टेंट नगर , मंडप नगर विकसित किए जाने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने जी एस टी, व एम एस एम ई पर सेमिनार की । सेमिनार के माध्यम से टेंट व्यवसायियों को जी एस टी, व एम एस एम ई पंजीकरण के प्रपत्र को समझाया तथा पंजीकरण के लाभ से सभी को अवगत कराया।

TAGGED:
Share This Article